महामारी नहीं गयी तो रद्द होंगे तोक्यो ओलंपिक खेल : आयोजन समिति के अध्यक्ष

महामारी के कारण खेलों में पहले ही एक साल की देरी हो गयी है। इनका आयोजन अब 23 जुलाई 2021 से होगा लेकिन तोक्यो 2020 के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा कि इन्हें आगे स्थगित करना संभव नहीं है।

यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जबकि चिकित्सा विशेषज्ञों ने आशंका जतायी है कि क्या इस महामारी को अगले साल तक इतना नियंत्रित कर दिया जाएगा कि ओलंपिक का आयोजन हो सके जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी भाग लेंगे।

महामारी के कारण खेलों में पहले ही एक साल की देरी हो गयी है। इनका आयोजन अब 23 जुलाई 2021 से होगा लेकिन तोक्यो 2020 के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा कि इन्हें आगे स्थगित करना संभव नहीं है।

जापान के खेल दैनिक ‘निक्कन स्पोर्ट्स’ से साक्षात्कार के दौरान जब मोरी से पूछा गया कि अगर महामारी का खतरा अगले साल भी बना रहता है तो क्या खेलों को 2022 तक टाला जा सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘नहीं। अगर ऐसा होता है तो फिर इन्हें रद्द कर दिया जाएगा। ’’

मोरी ने कहा कि इससे पहले युद्ध के समय ही खेलों को रद्द किया गया था। उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ाई को ‘एक अदृश्य दुश्मन के खिलाफ जंग’ करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वायरस पर नियंत्रण पा लिया जाता है तो हम अगली गर्मियों में ओलंपिक का आयोजन करेंगे। ’’

तोक्यो 2020 के प्रवक्ता मासा तकाया ने खेलों को रद्द किये जाने की संभावना को लेकर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया और उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मोरी की टिप्पणी उनके ‘निजी विचार’ हैं।

इससे पहले मंगलवार को जापान चिकित्सा संघ के प्रमुख ने आगाह किया था कि अगर कोरोना वायरस के लिये टीका विकसित नहीं किया जाता है तो फिर खेलों का आयोजन करना बहुत मुश्किल होगा।

चिकित्सा संघ के प्रमुख योशिताके योकोकुरा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि खेल नहीं होने चाहिए लेकिन इनका आयोजन बेहद मुश्किल होगा। ’’

पिछले सप्ताह जापानी चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी कहा था कि अगले साल भी ओलंपिक का आयोजन करना मुश्किल होगा।

कोबे विश्वविद्यालय में संक्रमण से जुड़े रोगों के विशेषज्ञ केंटारो इवाता ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि ओलंपिक अगले साल भी हो पाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जापान अगले साल गर्मियों तक इस बीमारी पर नियंत्रण पा सकता है और मैं ऐसा चाहता हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि दुनिया में हर जगह ऐसा हो पाएगा। इसलिए मैं अगली गर्मियों में ओलंपिक खेलों के आयोजन को लेकर बहुत आशावादी नहीं हूं। ’’

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\