एजेंसी न्यूज
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने अमेरिकियों से सहानुभूति, करुणा का भाव बनाए रखने की अपील की
Bhashaबुश ने शनिवार को लगभग तीन मिनट की वीडियो ट्वीट करते हुए लोगों को इस महामारी के दौरान अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया।
चीन में लॉकडाउन से छूट मिलने पर दुनियाभर में घरों से बाहर निकल रहे हैं लोग, पर्यटक स्थल पर उमड़ी भीड़
Bhashaचीन में लोग पांच दिन की छुट्टियों के मद्देनजर घरेलू यात्रा पर पाबंदी में छूट मिलने के बाद पर्यटक स्थलों पर उमड़ रहे हैं. चीन की मीडिया में आई खबरों के अनुसार छुट्टी के पहले दो दिनों में करीब 17 लाख लोग बीजिंग के पार्कों में गए और शंघाई के मुख्य पर्यटक स्थल पर 10 लाख से अधिक लोग आए.
नोएडा की झुग्गी-बस्तियों में घर-घर स्क्रीनिंग शुरू
Bhashaशहर के सेक्टर-8, सेक्टर-9 और सेक्टर-10 की झुग्गी बस्तियों में अब तक कोविड-19 से संक्रमित 30 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। शुक्रवार को भी इन झुग्गियों से कोरोना वायरस के 10 नए मरीज सामने आए।
“कोरोना योद्धाओं” को सलाम करते हुए भारतीय वायसेना का दिल्ली के ऊपर फ्लाई पास्ट
Bhashaसैन्य विमानों के इन जत्थों में शामिल सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जैगुआर ने दिल्ली के केंद्र में स्थित मुख्य मार्ग, राजपथ के ऊपर उड़ान भरी और फिर सुबह करीब 11 बजे से अगले 30 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर लगाया।
कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय सील
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (एसडीजी) पद पर काम कर रहे अधिकारी का निजी सचिव संक्रमित पाया गया है और इसलिए अर्द्धसैन्य बल ने इमारत को सील कर दिया है।
चीन में कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आए
Bhashaस्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नए मामलों में 12 मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे।
नौ लाख लोगों ने एक हफ्ते में पटना चिड़ियाघर की वर्चुअल सैर की : अधिकारी
Bhashaकई वन्यजीव प्रेमियों ने संजय गांधी जैविक उद्यान के सोशल मीडिया पेजों पर लॉगइन कर उसका वर्चुअल दौरा किया और अपने अनुभव इसके यूट्यूब चैनल तथा फेसबुक पेज पर भी साझा किए।
ओडिशा में सूरत से लौटे दो व्यक्तियों समेत तीन कोरोना वायरस से संक्रमित, कुल मामले 160
Bhashaसरकारी सूत्रों ने बताया कि अब तक ग्रीन जोन में रहे गंजाम जिले में कोरोना वायरस के पहली बार मामले सामने आए हैं। हाल में गुजरात के सूरत से लौटे दो व्यक्ति बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं।
खराब खुराक व जीवन शैली की वजह से कोविड-19 से मौत का खतरा ज्यादाः भारतवंशी ब्रिटिश डॉक्टर
Bhashaब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में अग्रिम पंक्ति के चिकित्सकों में शामिल डॉक्टर असीम मल्होत्रा ने बताया कि मोटापा और जरूरत से ज्यादा वजन एक बड़ी समस्या है और कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख कारक के रूप में इसका निदान करने की जरूरत है।
वर्तमान स्थिति खतरनाक विकेट पर टेस्ट मैच खेलने जैसी : गांगुली
Bhashaइस पूर्व भारतीय कप्तान ने कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के दिनों की जिंदगी पर बात की। इस बीमारी के कारण दुनिया भर में अभी 34 लाख लोग संक्रमित हैं जबकि दो लाख 40 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
लद्दाख में कोरोना वायरस के 19 नए मामले आए
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से 18 लेह के चुचोट योकमा गांव से आए हैं। यह क्षेत्र में एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं।
COVID-19 योद्धाओं पर हुई फूलों की बारिश, भावुक हुए डॉक्टर, नर्सें और अन्य स्टाफ
Bhashaवैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे चिकित्सा क्षेत्र के योद्धाओं के सम्मान में रविवार को भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर ने किंग जार्ज मेडिकल विश्वविदयालय के प्रागंण में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ पर गुलाब के फूलों की बारिश की.
कोविड-19 के बाद बढ़ेगी कारों की बिक्री, ऑनलाइन वाहन खरीदना पसंद करेंगे उपभोक्ता : ईवाई
Bhashaरिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 के बाद भी लोग संक्रमण के डर और साफ-सफाई की कमी को लेकर खुद के वाहनों का इस्तेमाल अधिक करेंगे। यानी वे सार्वजनिक परिवहन के बजाय अपने वाहन से कहीं आना-जाना चाहेंगे। इससे कारों की बिक्री में गिरावट का रुख पलट सकता है।
देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,301 हुई; संक्रमण के मामलों की संख्या 39,980 तक पहुंची
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28,046 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।
उमर अकमल से लगातार धमकी मिलने के कारण टीम छोड़कर भागना पड़ा था : जुल्करनैन
Bhashaजुल्करनैन ने दावा किया कि उन्हें दुबई में टीम होटल छोड़कर रहस्यमय परिस्थितियों में लंदन जाने के लिये मजबूर होना पड़ा क्योंकि उन्हें तब अपने साथी उमर और कुछ अन्य से उस श्रृंखला के तीसरे एकदिवसीय मैच में खराब प्रदर्शन करने से इन्कार करने के कारण धमकी भरे संदेश मिल रहे थे।
ATF की कीमतों में 23 प्रतिशत की कटौती, पेट्रोल की तुलना मे 33 प्रतिशत पर आए विमान ईंधन के दाम
Bhashaविमान ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में 23 प्रतिशत की भारी कटौती की गई है. यह कटौती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से हुई है. फरवरी से एटीएफ में यह छठी और सबसे बड़ी कटौती है. फरवरी से जेट ईंधन के दामों में करीब 66 प्रतिशत की कटौती हुई है.
लॉकडाउन ने बदली साहित्य की दुनिया, आनलाइन हो रहे हैं कवि सम्मेलन, मुशायरे
Bhashaइन बदले हालात में अगर प्रमुख प्रकाशन घरों और साहित्य संगठनों के सोशल मीडिया मंचों को देखें तो कहीं राजकमल के फेसबुक पन्ने पर पुष्पेश पंत 'स्वाद सुख' में लड्डुओं की बात कर रहे हैं तो 'रेख्ता' के पेज पर शबाना आजमी और जावेद अख्तर की कविता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा है। वहीं नेहा राय अगर कृष्णा सोबती और अमृता प्रीतम के लेखन की बात करती दिखेंगी तो वाणी प्रकाशन की ऑनलाइन गोष्ठी में रख्शंदा खान 'गाँधीनामा' को लेकर दर्शकों से रूबरू हैं।
कोविड-19: राजस्थान में दो और मरीजों की मौत, 31 नये मामले
Bhashaराज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और संक्रमित रोगियों की मौत हो गयी। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या अब तक 70 हो गयी है।
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम थॉर ने डेडलिफ्ट का विश्व रिकॉर्ड बनाया
Bhashaउन्होंने अपने निवास स्थान आइसलैंड में ‘थॉर पॉवर जिम’ में सफलतापूर्वक यह रिकॉर्ड बनाया।
नासिक से उत्तर प्रदेश के 841 श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन लखनऊ पहुंची
Bhashaकोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के चलते ये श्रमिक 25 मार्च से नासिक में फंसे हुए थे।