भारत में प्रेस स्वतंत्रता की खराब छवि पेश करने वाले सर्वेक्षणों का करेंगे भंडाफोड़ : जावड़ेकर

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जावड़ेकर ने कहा कि मीडिया के पास लोगों को सूचित करने और उनका मार्गदर्शन करने की ताकत है।

जमात

नयी दिल्ली, तीन मई सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि भारत में प्रेस को पूर्ण स्वतंत्रता है और उन सर्वेक्षणों का भंडाफोड़ किया जाएगा जिनमें देश में प्रेस की आजादी के बारे में ‘‘खराब छवि’’ पेश करने की कोशिश की गयी है।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जावड़ेकर ने कहा कि मीडिया के पास लोगों को सूचित करने और उनका मार्गदर्शन करने की ताकत है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत में मीडिया को पूर्ण स्वतंत्रता है। हम देर-सबेर उन सर्वेक्षणों का खुलासा कर देंगे जिनमें देश में प्रेस की आजादी के बारे में खराब छवि पेश करने की कोशिश की गई है।’’

‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ के पिछले महीने जारी वार्षिक विश्लेषण में वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत दो पायदान लुढ़क गया और इसे 180 देशों में 142वां स्थान मिला है।

जावड़ेकर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘राजग/ भाजपा के अंदाज वाली पूर्ण स्वतंत्रता। क्या बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी में नाराज करने का हक शामिल नहीं है?’’

तिवारी ने यह भी कहा कि जब वह सूचना और प्रसारण मंत्री थे तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनसे कहा था, ‘‘मीडिया के साथ हमारा रवैया समझाने वाला होना चाहिए, दबाव वाला नहीं।’’

कांग्रेस ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ‘‘नष्ट करने पर आमादा है।’’

विपक्षी दल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत दो पायदान लुढ़ककर 142वें स्थान पर पहुंचा। जब हम विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाएं तो हमें याद रखना चाहिए कि भाजपा लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ को नष्ट करने पर आमादा है और हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए।’’

उसने कहा, ‘‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत दो स्थान लुढ़ककर 142वें नंबर पर आ गया। जब हम विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं तो हमें याद रखना चाहिए कि भाजपा लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ को तबाह करने पर आमादा है और हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए।’’

कांग्रेस ने कहा, ‘‘हम सभी पत्रकारों से कहना चाहेंगे कि डरो मत।’’

वहीं, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रेस भारत के लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और विचारों को आकार देकर तथा जागरूकता पैदा कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘इस विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मैं कोविड-19 के विभिन्न पहलुओं के बारे में अपनी जान जोखिम में डालकर जनता को जागरूक बना रहे हमारे मीडियाकर्मियों को नमन करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट