सोशल मीडिया पर 'इस्लामोफोबिक' पोस्ट डालने को लेकर यूएई में तीन और भारतीयों को नौकरी से हटाया गया

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही खाड़ी देश में मौजूद भारतीय राजदूत ने प्रवासियों को सोशल मीडिया पर इस तरह के भडकाऊ संदेश डालने को लेकर चेताया था।

दुबई, तीन मई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर 'इस्लामोफोबिक' (इस्लाम विरोधी भावना वाले) संदेश पोस्ट करने को लेकर तीन और भारतीयों को नौकरी से निकाल दिया गया अथवा निलंबित कर दिया गया।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही खाड़ी देश में मौजूद भारतीय राजदूत ने प्रवासियों को सोशल मीडिया पर इस तरह के भडकाऊ संदेश डालने को लेकर चेताया था।

गल्फ न्यूज ने शनिवार को एक रिपोर्ट में बताया कि बावर्ची (शेफ) रावत रोहित, भंडार रक्षक (स्टोरकीपर) सचिन किंनीगोली और नकदी संभालने वाला एक अन्य भारतीय उन आधा दर्जन भारतीयों में शुमार हैं, जिनके खिलाफ सोशल मीडिया पर संदेश डालने को लेकर कार्रवाई की गई।

इसमें कहा गया, '' ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय मिशन की ओर से दी गई चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा है क्योंकि सोशल मीडिया पर इस्लामोफोबिक टिप्पणियां करने वाले भारतीय प्रवासियों की सूची लगातार लंबी होती जा रही है।''

20 अप्रैल को भारत के राजदूत पवन वर्मा ने भारतीय प्रवासियों को ऐसे व्यवहार के खिलाफ चेताया था।

दुबई में कई रेस्त्रां चलाने वाले अजादिया समूह के प्रवक्ता ने रोहित के निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि उसके खिलाफ अनुशासनात्मक जांच चल रही थी।

इसी तरह, शारजाह आधारित न्यूमिक ऑटोमेशन ने भी कहा कि उन्होंने अपने स्टोरकीपर सचिन को अगले आदेश तक के लिए निलंबित किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के मालिक ने कहा कि उसके वेतन पर रोक लगाने के साथ ही काम पर नहीं आने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि किसी धर्म का अपमान करने या उसके प्रति अवमानना का दोषी पाए जाने पर कार्रवाई झेलनी होगी।

इस बीच, दुबई आधारित ट्रांसगार्ड समूह ने कहा कि उसने अपने एक कर्मचारी को फेसबुक पर कई इस्लाम विरोधी संदेश डालने पर नौकरी से निकाल दिया है और कंपनी की नीति के अनुसार उसे संबंधित अधिकारियों को सौप दिया है। कर्मचारी ने विशाल ठाकुर के नाम से पोस्ट डाली थी, लेकिन आंतरिक जांच में उसकी वास्तविक पहचान का खुलासा हुआ जिसके बाद कार्रवाई की गई।

शफीक पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट