लॉकडाउन: घरेलू सहायकों के काम पर लौटने को लेकर संशय

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कुछ नए दिशानिर्देश जारी किए जिसमें आवश्यक सेवाओं और गैर आवश्यक सेवाओं में कुछ ढील दी गई है। मंत्रालय ने निवासी कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए) से कहा है कि वह किसी बाहरी व्यक्ति को बुलाने के बारे में स्वयं निर्णय ले।

जमात

नयी दिल्ली, तीन मई लॉकडाउन के दौरान सरकार ने आवश्यक और गैर आवश्यक सेवाओं में कुछ ढील देने की घोषण की है लेकिन घरेलू सहायकों के काम पर लौटने को लेकर संशय बना हुआ है।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कुछ नए दिशानिर्देश जारी किए जिसमें आवश्यक सेवाओं और गैर आवश्यक सेवाओं में कुछ ढील दी गई है। मंत्रालय ने निवासी कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए) से कहा है कि वह किसी बाहरी व्यक्ति को बुलाने के बारे में स्वयं निर्णय ले।

इसके बाद कुछ आरडब्ल्यूए ने घरेलू सहायकों को काम पर आने से मना कर दिया। बहुत से सहायकों को इस फैसले के बारे में जानकारी नहीं है।

दक्षिण दिल्ली के जमरूदपुर इलाके में घरेलू सहायक बबीता राय (35) देशव्यापी बंद की घोषणा के बाद से वह 40 दिन से घर पर बैठीं हैं। महीने में छह हजार से दस हजार रुपए कमाने वाली बबीता के हाथ आज खाली हैं।

बबीता कहती हैं,‘‘ किसी ने मुझे काम पर वापस आने के लिए नहीं कहा। मैं 40 दिन से घर पर बैठी हूं। मैंने फोन कर लोगों से पूछा कि क्या काम पर वापस आ सकती हूं लेकिन सब ने मना कर दिया। वहीं एक परिवार ने कहा कि मकान मालिक घरेलू सहायिका को बुलाने की इजाजत नहीं दे रहा।’’

ये सिर्फ बबीता की नहीं , गाजियाबाद के वसुंधरा में काम करने वाली रेखा की भी कहानी है।

रेखा कहती हैं,‘‘कोई काम नहीं है , जो बचत थी वह भी अब खत्म हो गई है। मुझे नहीं पता कि कल से सोसाइटियां मुझे काम पर वापस बुलाएंगी या नहीं। मुझे नहीं पता कि अगर काम नहीं हुआ तो हम कैसे रह पाएंगे।’’

घरेलू सहायकों की ही भांति घरों की महिलाओं को भी नहीं पता कि इन्हें काम पर आने दिया जाएगा कि नहीं।

गाजियाबाद की एक सोसाइटी में रहने वाले अनिकेत शर्मा ने कहा,‘‘ हमें बताया गया था कि आज आरडब्ल्यूए की बैठक होगी लेकिन हमें अभी तक कुछ पता नहीं है। अगर घरेलू सहायिका को आने दिया जाए तो बहुत राहत मिलेगी ,लेकिन हमें सावधानी भी बरतनी पड़ेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम की किस्मत दे सकती है साथ

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Key Players To Watch Out: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें, अकेले दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख

England Women vs Sri Lanka Women Dream11 Prediction Match 1: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में होगी रोमांचक जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम

England Women vs Sri Lanka Women T20I Stats: महिला टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े