एजेंसी न्यूज
एम्स ऋषिकेश में नौ दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का छठा मामला
Bhashaसंक्रमण का ताजा मामला एम्स में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी का है।
कोयला खनिक ने मुश्किल समय में काम कर रहे सहकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिये तैयार किया गीत
Bhashaसरकारी कोयला खनन कंपनी की इकाई एसईसीएल में काम करने वाले खनिक नितिन गुप्ता के मन में यह विचार उमड़ा। इसके बाद उन्होंने ‘हमसे सारा जग चलता‘ गाना तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
भारत में प्रेस स्वतंत्रता की बुरी तस्वीर पेश करने वाले सर्वेक्षणों का करेंगे भंडाफोड़: जावड़ेकर
Bhashaविश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जावड़ेकर ने कहा कि मीडिया के पास लोगों को सूचित करने और उनका मार्गदर्शन करने की ताकत है।
मई के अंत से राष्ट्रीय शिविर फिर से शुरू करने की योजना : खेल मंत्री
Bhashaरीजीजू ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण उनका मंत्रालय भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्रों में ट्रेनिंग शिविर शुरू नहीं कर पाया। पहले लॉकडाउन तीन मई तक था जिसे अब 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।
देश में कोविड-19 मृतकों की संख्या 1,301 हुई, कुल मामले बढ़कर 39,980 पर पहुंचे
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28,046 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की चरणबद्ध वापसी के लिए बनाई योजना
Bhashaजम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे केंद्र शासित प्रदेश के छात्रों और प्रवासी मजदूरों समेत सभी निवासियों की चरणबद्ध तरीके से वापसी के लिए योजना बनाई है.
दो कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय सील
Bhashaसीआरपीएफ की पांच मंजिला इमारत लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित है।
सीओएआई ने दूरसंचार विभाग से नेटवर्क शुरू करने की समयसीमा को 6-9 माह बढ़ाने को कहा
Bhashaएसोसिएशन का कहना है कि लॉकडाउन के चलते कई ‘जटिल’ गतिविधियों को पूरा करना मुश्किल है। सीओएआई ने कहा कि यदि ऑपरेटरों पर इसकी वजह से कोई जुर्माना लगता है, तो यह अनुचित होगा। यह घटनाक्रम पूरी तरह से अप्रत्याशित है।
कोवर्किंग क्षेत्र पर अस्थायी हो सकता है कोरोना वायरस महामारी का असर: उद्योग जगत
Bhashaहालांकि हाल के वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करने वाले तथा आधुनिक कार्यस्थलों के लिये उत्प्रेरक के तौर पर देखे जाने वाले इस क्षेत्र के लिये चुनौतियां बनी हुई हैं, क्योंकि बड़े कारपोरेट अभी पाबंदियों को लेकर विस्तार को लेकर आशावान नहीं हैं।
डी6 से जून अंत तक नई गैस का उत्पादन शुरू करेगी रिलायंस, लागत होगी 2.2 डॉलर प्रति इकाई
Bhashaइसके अलावा इस समय तेल/गैस का बाजार भी कफी नीचे चल रहा है। ब्रेंट कच्चा तेल 26 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है।इस हिसाब से इन दानों भागीदारों की केजी-डी6 ब्लॉक की आर-श्रृंखला क्षेत्र परियोजना की गैस का भाव 2.2 डॉलर प्रति इकाई (प्रति दस लाख मीट्रिक ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) बैठेगी। यह सरकार द्वारा निर्धारित सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी के क्षेत्रों से उत्पादित गैस के मूल्य 2.39 डॉलर प्रति इकाई से भी कम है।
नांदेड़ में कोविड-19 के तीन नये मामलों में पंजाब से लौटे दो लोग शामिल
Bhashaउन्होंने बताया कि इन नये मामलों के साथ नांदेड़ में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 29 हो गई है।
कश्मीर में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू, इंटरनेट की धीमी गति के कारण आ रही दिक्कत
Bhashaकश्मीर में पिछले कुछ महीनों से स्कूली शिक्षा काफी प्रभावित हुई है। पहले तो केंद्र सरकार की ओर से धारा 370 हटाने के कारण पिछले साल करीब छह महीने स्कूल नहीं खुल सके और फिर मार्च में कुछ ही दिन स्कूल खुले तो कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन होने से फिर स्कूल बंद हो गए।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए चयन, छंटनी की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी
Bhashaइस 12वीं कड़ी के पंजीकरण प्रोमो के लिए बच्चन ने अपने घर से वीडियो शूट किया जिसका निर्देशन “दंगल” के निर्देशक नितेश तिवारी ने दूर से किया है।
COVID-19 लॉकडाउन के बीच लगभग 1,150 प्रवासी मजदूरों को लेकर ओडिशा पहुंची पहली ट्रेन
Bhashaलॉकडाउन की वजह से केरल में फंसे लगभग 1,150 मजदूरों को लेकर पहली ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन रविवार को ओडिशा के गंजाम जिले में पहुंची. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार की शाम एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी और आज सुबह गंजाम जिले के जगन्नाथपुर रेलवे स्टेशन पहुंची.
हेलिकॉप्टरों ने कोविड-19 यौद्धाओं पर की फूलों की बरसात
Bhashaआंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के हेलिकॉप्टर कोविड-19 के निर्धारित अस्पतालों के ऊपर से उड़े और पुष्प वर्षा की। हेलिकॉप्टर सरकारी छाती एवं संचारी रोग अस्पताल और निजी गिताम अस्पताल के ऊपर से स्वास्थ्यकर्मियों पर फूलों की बारिश करते हुए गुजरे।
कोटा में फंसे करीब 500 छात्र 40 बसों में सवार होकर पहुंचे दिल्ली, जांच जारी
Bhashaलॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे दिल्ली के करीब 500 छात्र 40 प्राइवेट बसों में रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौटे. छात्रों की चिकित्सा जांच और उन्हें डीटीसी की बसों से उनके घर पहुंचाने में मदद के लिए नागरिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छात्रों को वापस लाने का आश्वासन दिया था.
भोपाल में कोरोना योद्धाओं पर हुई फूलों की बारिश, भावुक हुये डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी
Bhashaइन दोनों अस्पतालों के सामने प्रागंण में डॉक्टर, नर्सें और पैरामेडिकल स्टाफ आदि एकत्रित हुए थे और सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच एमआई-17 हेलीकॉप्टर से उन पर फूल बरसाए गए। इस दौरान नीचे मैदान में खड़े अधिकतर डॉक्टर एवं पैरामेडिकल कर्मी आसमानी रंग के एप्रन पहने हुए थे और आपसी दूरी का भी विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।
कभी बेट ली ने उड़ायी थी नींद अब हेजलवुड का सामना नहीं करना चाहता : रोहित
Bhashaरोहित ने कहा कि कोविड-19 महामारी से राहत मिलने पर भारत जब इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया का दौरा करेगा तो उन्हें हेजलवुड का सामना करने के लिये मानसिक रूप से तैयार होना होगा।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रोमांच मिलता है, केकेआर से ही संन्यास लेना चाहता हूं: रसेल
Bhashaबत्तीस साल के इस खिलाड़ी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के आधिकारिक ‘नाइट्स अनप्लग्ड’ ऑनलाइन शो में यह बात कही। जमैका का यह खिलाड़ी इस समय घर में है क्योंकि आईपीएल को कोविड-19 महामारी के चलते अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया है।
पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 19,000 के पार पहुंची, अब तक 440 मरीजों की मौत
Bhashaराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 23 मरीजों की मौत होने से कुल मृतकों की संख्या 440 हो गई है। अब तक 4,817 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।