पृथकवास नियमों के उल्लंघन पर गिरफ्तारी भी संभव: ओडिशा मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने कहा कि राज्य के साढ़े चार करोड़ लोगों को सुरक्षित रखने के लिए की गई तैयारियों को मुट्ठी भर लोगों की अनुशासनहीनता के कारण बर्बाद नहीं होने दे सकते।

जमात

भुवनेश्वर, तीन मई प्रवासियों द्वारा ओडिशा में लॉकडाउन निर्देशों का उल्लंघन करने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार ने रविवार को कहा कि पृथक-वास के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने कहा कि राज्य के साढ़े चार करोड़ लोगों को सुरक्षित रखने के लिए की गई तैयारियों को मुट्ठी भर लोगों की अनुशासनहीनता के कारण बर्बाद नहीं होने दे सकते।

उन्होंने कहा,'पृथकवास के दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू किया जाएगा।”

त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा कि उपद्रव करने वाले अनुशासनहीन लोगों को अपने-अपने क्षेत्रों से दूर के पृथक-वास केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, 'उल्लंघनकर्ताओं की पृथक-वास अवधि भी बढ़ेगी और उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।'

सूरत से लौटने के बाद गंजाम में स्कूलों में बनाए गए पृथक-वास में रखे गए कुछ लोग कथित तौर पर यहां से फरार हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\