तेलंगाना के दो कस्बों में प्रवासी मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

पेदापल्ली जिले के रामागुंडम में पुलिस ने प्रवासी मजदूरों को यह जानकारी दी कि अपने गृहराज्य जान के इच्छुक लोगों को ‘ई-पास’ के लिए आवेदन करना होगा जिसके बाद लगभग 500 प्रवासी मजदूरों ने पुलिस से बहस करने के बाद विरोध प्रदर्शन किया।

जमात

हैदराबाद, तीन मई तेल‍ंगाना से करीब 1,200 मजदूरों को ट्रेन से उनके गृहराज्य रवाना किये जाने के कुछ दिन बाद रविवार को राज्य के दो कस्बों में कई प्रवासी मजदूरों ने अपने अपने पैतृक स्थान जाने की अनुमति की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। विशेष ट्रेन चलने की अफवाह के बाद वे वहां जमा हुए थे।

पेदापल्ली जिले के रामागुंडम में पुलिस ने प्रवासी मजदूरों को यह जानकारी दी कि अपने गृहराज्य जान के इच्छुक लोगों को ‘ई-पास’ के लिए आवेदन करना होगा जिसके बाद लगभग 500 प्रवासी मजदूरों ने पुलिस से बहस करने के बाद विरोध प्रदर्शन किया।

     एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘वे सड़क पर बैठ गए और पुलिस कर्मियों से बहस करने लगे।”

उन्होंने कहा कि हिंसा भड़कने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

      वहीं इसी तरह की मांग करते हुए  नागरकुरनूल जिले के उरकोंडा में एक सूत मिल में कार्यरत लगभग 600 प्रवासी मजदूरों ने घर भेजे जाने की मांग करते हुए ही कारखाने के सामने धरना दिया।

पुलिस ने उन्हें समझाया कि निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उन्हें ई-पास के लिए आवेदन करना चाहिए, जिसके बाद वे चले गए।

     इस बीच सरकार द्वारा विशेष ट्रेनों के संचालन की अफवाह सुनने के बाद 1,000 से अधिक प्रवासी मजदूर हैदराबाद में टॉलीचौकी क्षेत्र में इकट्ठा हो गए।

पुलिस ने शनिवार को कहा था कि लॉकडाउन के कारण तेलंगाना में फंसे हुए और अपने गृह राज्यों को रवाना होने के इच्छुक लोग ‘एचटीटीपी://टीएसपी.केओओपीआईडी.एआई/ईपीएएसएस’ पर आवश्यक जानकारी देकर ई-पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।

                    रेलवे ने शुक्रवार को तेलंगाना के लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया तक पहली विशेष ट्रेन चलाई थी जिसमें यहां फंसे हुए 1,200 प्रवासी मजदूरों को रवाना किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\