न्यायमूर्ति त्रिपाठी ने लोकपाल के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी : सरकार

कार्मिक मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि न्यायमूर्ति त्रिपाठी का शनिवार की रात लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था।

जमात

नयी दिल्ली, तीन मई सरकार ने कहा है कि न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी ने अपने अभिनव विचारों और जानकारियों से भ्रष्टाचार विरोधी संस्था लोकपाल के गठन में महत्वपूर्ण निभाई थी।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि न्यायमूर्ति त्रिपाठी का शनिवार की रात लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था।

बयान में उनके निधन पर दुख जताया गया है।

इसमें कहा गया है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और सांस लेने में समस्या होने पर उन्हें दो अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था।

इसमें कहा गया है कि भारत में लोकपाल संस्था के गठन में न्यायमूर्ति त्रिपाठी ने अपने अभिनव विचारों और जानकारियों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

बयान में कहा गया है, ‘‘हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’

न्यायमूर्ति त्रिपाठी का जन्म 12 नवम्बर, 1957 को हुआ था। उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक किया और दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर में कानून की पढ़ाई की।

उन्होंने पटना उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू की थी और नौ अक्टूबर, 2006 को उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश बने थे। उन्होंने 21 नवम्बर 2007 को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

उन्होंने सात जुलाई, 2018 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

न्यायमूर्ति त्रिपाठी ने 27 मार्च, 2019 को लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट