एजेंसी न्यूज
कोरोना वायरस से प्रभावित होंगे लक्जरी आवासीय बाजार, मुंबई में पांच प्रतिशत घटेंगी कीमतें
Bhashaनाइट फ्रैंक ने अपनी ‘प्राइम ग्लोबल रेजिडेंशियल फोरकास्ट’ रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक स्तर पर 20 प्रमुख बाजारों में से 16 शहरों में मकानों की कीमतों में गिरावट देखी जा सकती है।
तेलंगाना में विपक्षी दलों ने किसानों, गरीबों के लिये राहत की मांग करते हुये प्रदर्शन किया
Bhashaकांग्रेस ने अपने प्रदेश मुख्यालयों एवं जिला कार्यालयों में राज्य सरकार के खिलाफ 'सत्याग्रह' का आयोजन किया ।
मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के विदेशी खिलाड़ी वतन लौटे
Bhashaखिलाड़ियों के इस दल में ज्यादातर स्पेन के फुटबॉलर है जो यहां से 29 घंटे की बस यात्रा कर के नयी दिल्ली गये और वहां से विशेष रूप से व्यवस्थित डच एयरलाइंस की उड़ान से एम्सटर्डम रवाना हुए।
अधिकरणों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां नहीं होने पर न्यायालय ने नाराजगी व्यक्त की
Bhashaशीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालयों में रिक्त पदों का भी जिक्र किया और कहा कि कई बार उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम और सरकार एक राय नहीं होते जिसकी वजह से बड़ी संख्या में सिफारिशें अधर मे अटक जाती है।
कुछ राज्यों में पुलिसकर्मियों के वेतन में कटौती के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से न्यायालय का इंकार
Bhashaन्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से इस मामले की सुनवाई करते हुये इस पर विचार करने से इंकार कर दिया। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता को राहत के लिये उचित प्राधिकारी को इस बारे में प्रतिवेदन देना होगा।
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,900 नए मामले, 195 लोगों की मौत
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इन आंकड़ों की जानकारी देते हुए यह भी कहा कि ‘‘कुछ राज्य’’ मामलों की समयबद्ध जानकारी नहीं दे रहे हैं, जिसका अब समाधान किया जा रहा है।
बॉयज लॉकर रूम मामला : इंस्टाग्राम ने आपत्तिजनक सामग्री हटायी
Bhashaदरअसल यह मामला इंस्टाग्राम पर चल रहे एक चैट समूह ‘बॉयज लॉकर रूम’ से जुड़ा है। इस समूह में शामिल किशोर बच्चे लड़कियों के बारे में अश्लील और आपत्तिजनक बातें कर रहे थे। समूह के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद इसे लेकर कड़ी आलोचना होने लगी जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।
विदेशी कोचों की कमी को पूरा कर सकते हैं पूर्व भारतीय खिलाड़ी : सिंधू
Bhashaसिंधू ने सोमवार को वेबिनार के दौरान कहा, ‘‘अगर महामारी बनी रहती है तो विदेशों से कोच लाना मुश्किल हो सकता है। हमारे देश में बहुत से अच्छे खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले हैं, हम उनका कोच के रूप में उपयोग कर सकते हैं। ’’
झारखंड के 1,200 प्रवासियों को लेकर पहली विशेष ट्रेन पंजाब से रवाना
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण ये प्रवासी यहां फंस गए थे। इनके ट्रेन में चढ़ने से पहले स्वास्थ्य टीम ने इनकी जांच की थी।
रेलवे ने श्रमिक रेलगाड़ियों में सांप्रदायिक झगड़े, परेशानी करने वालों पर नजर रखने को कहा
Bhashaदेश में गत शुक्रवार से अब तक करीब 67 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियो का परिचालन किया गया है और अब रेलवे ने सुरक्षा और स्वच्छता नियमावली को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं।
एनबीएफसी का रिजर्व बैंक से मार्च 2021 तक सभी रिणों के लिये एकबारगी पुनर्गठन सुविधा का आग्रह
Bhashaएनबीएफसी का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण जारी लॉकडाउन की वजह से उनके सभी कर्जदारों के समक्ष वित्तीय संसाधनों की तंगी बनी हुई है।
कोविड-19 का इफेक्टः बैंकों की सेहत बिगड़ने की आशंका, 2 से 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है NPA
Bhashaकोविड-19 महामारी के प्रभाव के चलते सरकारी बैंकों की गैर- निष्पादित राशि (एनपीए) यानी अवरुद्ध कर्ज में दो से चार प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो इससे सरकार पर 2020- 21 में बैंकों में 15 अरब डालर (1,125 अरब रुपये) के पुनर्पूंजीकरण का दबाव बढ़ सकता है.
डीपीआईआईटी ने दूरसंचार विभाग, बीएसएनएल से गड़बड़ी के आरोपों के बाद 9,000 करोड़ रुपये का टेंडर रोका
Bhashaयह शिकायत घरेलू दूरसंचार उत्पादों, उपकरणों और सेवाओं को बढ़ावा देने वाली सरकारी संस्था टीईपीसी की शिकायत के बाद किया गया।
राहुल बताएं कि कोविड-19 के खिलाफ अभियान में कांग्रेस ने क्या किया : भाजपा
Bhashaभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अपने बयान में कहा, ‘‘सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिये बयानबाजी करना ठीक नहीं है, बल्कि राहुल को विपक्ष के जिम्मेदार नेता की भूमिका निभानी चाहिए ।’’
डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 75.63 पर बंद
Bhashaएक अमेरिकी अधिकारी के यह कहने के बाद कि उनका देश चीन के खिलाफ किसी दंडात्मक कार्रवाई की योजना नहीं बना रहा है, अमेरिकी डॉलर में प्रमुख एशियाई मुद्राओं और यूरो के मुकाबले गिरावट आई।
लॉकडाउन का असर: दक्षिण कोरिया और चीन में कोरोना वायरस के 4 नए मामले आए सामने
Bhashaवॉशिंगटन में उच्चतम न्यायालय ने टेलीफोन से जिरह सुनी और पहली बार पूरी दुनिया में इसे सुनने की अनुमति दी गई। मार्च के बाद पहली बार सीनेट की बैठक हुई, जबकि नये राहत पैकेज पर त्वरित निर्णय नहीं लिया जा सका।
यूएई: दिल का दौरा पड़ने से प्रख्यात भारतीय नृत्यांगना दीपा नायर का निधन
Bhashaउनके परिवार ने यह जानकारी दी।
कोविड-19 का ग्राफ भले ही समतल है लेकिन स्थिर दर से मामलों में सतत वृद्धि चिंता का विषय : एम्स निदेशक
Bhashaगुलेरिया ने कहा कि विभिन्न मॉडेलिंग विशेषज्ञों का अनुमान है कि कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में चरमोत्कर्ष अगले चार से छह सप्ताह यानी मई के आखिर या जून के मध्य तक हो सकता है, ऐसे में हमें और चौकस रहने तथा हॉटस्पॉट में मामलों की संख्या घटाने की कोशिश करने की जरुरत है।
कर्नाटक मे नशे में झगड़ा होने पर दो व्यक्ति मारे गए
Bhashaपहली घटना में, सोमवार को शराब की बिक्री चालू हो जाने की खुशी में आयोजित की गयी एक पार्टी में करीब तीस साल के एक व्यक्ति को उसके दोस्त ने चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, आरोपी फरार है।
बिना दर्शकों के क्रिकेट अजीब होगा लेकिन यह खेल का विशुद्ध रूप: बटलर
Bhashaउन्होंने कहा कि हालांकि इसका यह फायदा होगा कि यह खेल अपने ‘विशुद्ध रूप’ में पहुंच जाएगा जहां खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा को कोई नहीं देखेगा।