एजेंसी न्यूज
कोविड-19 मौतों की रिपोर्ट देने में देर होने पर अस्पतालों के खिलाफ होगी कार्रवाई:दिल्ली सरकार
Bhashaकोविड-19 से होने वाली मौतों की वास्तविक संख्या सामने नहीं आने के आरोपों के बाद दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है।
दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए 2300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया
Bhashaपुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम पांच बजे तक, भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 52 मामले दर्ज किए गए।
पाकिस्तान की सरकारी मीडिया ने जम्मू-कश्मीर के मौसम का पूर्वानुमान देना शुरू किया
Bhashaसरकारी रेडियो पाकिस्तान ने रविवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही श्रीनगर, पुलवामा, जम्मू और लद्दाख के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की भी जानकारी दी गई है।
चंडीगढ़ में वायरस से तीसरी मौत, मामलों की संख्या 173 पहुंची
Bhashaअधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग का बहिष्कार किया
Bhashaमुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के सभी संभागों के विधायकों और सांसदों के साथ रविवार को कोविड—19 की स्थिति पर चर्चा करने, और सुझाव लेने के लिये वीडियो कांफ्रेंसिग कर रहे है। इस बैठक में निर्दलीय विधायक भी भाग ले रहे हैं ।
उच्च न्यायालय में अहमदाबाद नगर निगम के फैसले के खिलाफ जनहित याचिका दायर
Bhashaहर्षित शाह नामक वकील द्वारा दायर जनहित याचिका में दावा किया गया है कि इससे किराने और सब्जी की दुकानों पर भीड़ हुई और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हुआ।
ई-कॉमर्स कारोबार धीरे-धीरे लॉकडाउन से पहले के स्तर पर वापस आ रहा है: उद्योग के अधिकारी
Bhashaई-कॉमर्स कंपनियों को 25 मार्च से 40 दिन तक देशव्यापी लॉकडाउन के बाद चार मई से हरे रंग और नारंगी रंग वाले क्षेत्रों में सभी सामान बेचने की अनुमति दी थी।
ब्रिटिश सरकार पर जातीय अल्पसंख्यकों में कोविड-19 के अधिक खतरे की स्वतंत्र जांच का दबाव बढ़ा
Bhashaब्रिटिश अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक जताीय समुदाय (बीएएमई) की पृष्ठभूमि वाले करीब 70 प्रमुख हस्तियों ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लिखे पत्र में कहा कि कोविड-19 ने ब्रिटेन में नस्ली और स्वास्थ्य असमानता को रेखांकित किया है।
मातृ दिवस: माँ के यथार्थ चित्रण को लेकर सजग हुआ बॉलीवुड
Bhasha45 साल बाद भी, सलीम-जावेद द्वारा लिखी फिल्म ‘‘दीवार’’ का संवाद- ‘‘मेरे पास माँ है’’ बेहद लोकप्रिय है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के बीच का वह दृश्य आज भी लोगों को याद है, जिसमें आपस में लड़ते बेटों के बीच एक बेबस माँ को दिखाया गया है, जिसमें मां का किरदार निरूपा रॉय ने निभाया है।
जल्द समाप्त होगा लॉकडाउन : केजरीवाल ने प्रवासी श्रमिकों से घर नहीं लौटने का आग्रह किया
Bhashaउन्होंने दिल्ली में रह रहे प्रवासी श्रमिकों से अनुरोध किया कि वे जहां हैं वहीं रहें, उनकी सरकार घर वापसी के लिए ट्रेनों का इंतजाम कर रही है।
पिछले 24 घंटे में 10 राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 का कोई मामला नहीं आया : हर्षवर्धन
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,511 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यह एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है।
उत्तर प्रदेश के परिवार के लिये लॉकडाउन बना वरदान
Bhashaसदानंद के तीन साल के बेटे की तबीयत बिगड़ जाने के बाद उसे उसी दिन हरियाणा के अम्बाला में अपनी यात्रा रोकनी पड़ी।
बुमराह जैसे खिलाड़ी को काउंटी क्रिकेट के बारे में नहीं सोचना चाहिए: अकरम
Bhashaबुमराह ने अभी तक काउंटी क्रिकेट नहीं खेला है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शीर्ष गेंदबाजों में से एक है। आईपीएल का कार्यक्रम भी काफी व्यस्त होता है।
कोरोना : बंगाल ने भारत-बांग्लादेश व्यापार के लिए गेदे-दर्शन रेल मार्ग का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया
Bhashaयह प्रस्ताव तब आया है, जब पिछले सप्ताह केंद्र ने विरोध प्रदर्शन के बाद उत्तरी 24 परगना जिले में पेट्रापोल के माध्यम से माल की आवाजाही रोकने पर पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की थी।
भारतीय खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर मां के साथ तस्वीरें डालकर मनाया ‘मदर्स डे’
Bhashaसभी ने अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हुए अपने जीवन में उनकी अहमियत बताते हुए उनके स्वस्थ रहने की कामना की और उन्हें धन्यवाद कहा।
बैंकों ने लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों से संवाद के नए तरीके खोजे
Bhashaसरकार ने 25 मार्च से देश भर में लॉकडॉउन लागू किया था और उसे दो बार बढ़ाया। इस दौरान बैंकों ने सोशल मीडिया का रचनात्मक इस्तेमाल किया है।
शराब निर्माताओं, रेस्तराओं ने होम डिलिवरी की मंजूरी मांगी; कई तरीके भी सुझाये
Bhashaताजी बीयर बनाने वाली कंपनियों के संगठन ऑल इंडिया ब्रेवर्स एसोसियेशन (एआईबीए) ने इसके लिये फ्लिपकार्ट, अमेजन और ग्रोफर्स जैसी ई-वाणिज्य कंपनियों तथा जोमैटो व स्विगी जैसी खाद्य पदार्थ डिलिवरी कंपनियों को विशेष लाइसेंस देने का सुझाव दिया है। संगठन ने कहा कि ये कंपनियां ऑनलाइन ऑर्डर ले सकती हैं और लाइसेंस प्राप्त खुदरा तथा थोक शराब विक्रेताओं के जरिये मांग को पूरा कर सकती हैं।
हिमाचल: पूर्व न्यायाधीश ने की कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले मरीज के अंतिम संस्कार की जांच की मांग
Bhashaपूर्व न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक पत्र लिख कर कहा है कि केन्द्र सरकार के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए युवक का पांच मई को आधी रात में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में तबलीगी जमात के 2,931 लोग
Bhashaअपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "20 जनपदों में तबलीगी जमात के 2,931 लोगों की पहचान हुई है। इनमें से 2,670 को पृथक-वास में भेजा गया है।"
पहले से तैयार समाधान पैकेज से दिवालिया प्रक्रिया में मदद मिलेगी: विशेषज्ञ
Bhashaऋण शोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता (आईबीसी) ऐसे विवादों का एक समयबद्ध और बाजार से जुड़ा समाधान मसौदा मुहैया कराती है। एनसीएलटी दिवाला समाधान योजनाओं को मंजूरी देता है।