बुमराह जैसे खिलाड़ी को काउंटी क्रिकेट के बारे में नहीं सोचना चाहिए: अकरम

बुमराह ने अभी तक काउंटी क्रिकेट नहीं खेला है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शीर्ष गेंदबाजों में से एक है। आईपीएल का कार्यक्रम भी काफी व्यस्त होता है।

जमात

नयी दिल्ली, 10 मई पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में खेलने पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में खेलते हैं।

बुमराह ने अभी तक काउंटी क्रिकेट नहीं खेला है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शीर्ष गेंदबाजों में से एक है। आईपीएल का कार्यक्रम भी काफी व्यस्त होता है।

अकरम ने कहा, ‘‘ अब काफी क्रिकेट खेला जा रहा है। बुमराह जैसा शीर्ष गेंदबाज, जो भारत का नंबर एक गेंदबाज है, को मैं सुझाव देना चाहूंगा कि वह आराम करे और काउंटी क्रिकेट खेलने के पीछे ना भागे। युवा खिलाड़ियों को गेंदबाजी सीखने के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ज्यादा खेलना चाहिए।’’

स्विंग के सुल्तान के नाम से पहचाने जाने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि टी20 के दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का महत्व सबसे ज्यादा है।

बायें हाथ के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक अकरम ने आकाश चोपड़ा के यू्-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘ टी20 शानदार प्रारूप है। वहां काफी पैसा है। मैं खिलाड़ियों के लिए पैसे की जरूरत को समझता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ टी20 में कोई गेंदबाजी की कला नहीं सीख सकता। मैं खिलाड़ियों को टी20 के प्रदर्शन पर नहीं आंकता हूं, मैं उनका आंकलन टेस्ट मैच के प्रदर्शन पर करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका