बैंकों ने लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों से संवाद के नए तरीके खोजे

सरकार ने 25 मार्च से देश भर में लॉकडॉउन लागू किया था और उसे दो बार बढ़ाया। इस दौरान बैंकों ने सोशल मीडिया का रचनात्मक इस्तेमाल किया है।

जमात

नयी दिल्ली, 10 मई ऐसे समय में जब कोरोना वायरस महामारी के चलते सामाजिक दूरी की चर्चा चारो तरफ हो रही है, बैंकों ने अपने ग्राहकों के साथ संवाद के लिए सोशल मीडिया पर भरोसा बढ़ा दिया है। बैंक ग्राहकों को जरूरी सूचनाएं देने और उनकी उदासी दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

सरकार ने 25 मार्च से देश भर में लॉकडॉउन लागू किया था और उसे दो बार बढ़ाया। इस दौरान बैंकों ने सोशल मीडिया का रचनात्मक इस्तेमाल किया है।

लॉकडाउन के दौरान एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए एक योजना की पेशकश की।

बैंक ने लॉकडाउन के दौरान अपने ग्राहकों को व्यस्त रखने के लिए ट्वीट किया, ‘‘घर पर रहते हुए थक गए हैं और करने के लिए कुछ नहीं है? आपको उदासी से मुक्ति दिलाने के लिए ‘एचडीएफसी बैंक फिंगेज’ कला प्रतियोगिता पेश करता है। लॉकडाउन के दौरान अपनी रचनात्मकता को दिखाइए और रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका पाइए।’’

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मदर्स डे पर एक आकर्षक नारे के साथ एक प्रतियोगिता शुरू की और ट्वीट किया, ‘‘उनके लिए आप हमेशा बच्चे ही रहेंगे।’’

लॉकडाउन के दौरान धोखेबाज ऑनलाइन बैंकिंग को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे ग्राहकों को सावधान करने के लिए बैंकों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

एसबीआई ने ट्वीट किया, ‘‘उन धोखेबाजों से सावधान रहें जो बैंक अधिकारियों के रूप में झांसा देते हैं और एक एप की मदद से लोगों की मोबाइल फोन स्क्रीन तक पहुंच हासिल कर उन्हें धोखा देते हैं। जब आपको ऐसे धोखेबाज के बारे में पता चले तो हमें बताइए।’’ इसी तरह की चेतावनी पीएनबी और केनरा बैंक ने भी ट्विटर का इस्तेमाल करके दी।

एचडीएफसी बैंक ने अक्षय तृतीया पर आभूषणों की खरीद पर छूट की पेशकश की और वादा किया कि इस खरीद का कुछ हिस्सा पीएम-केयर्स कोष में दिया जाएगा, जबकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने दवा खरीदने पर छूट की पेशकश की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी