पाकिस्तान की सरकारी मीडिया ने जम्मू-कश्मीर के मौसम का पूर्वानुमान देना शुरू किया

सरकारी रेडियो पाकिस्तान ने रविवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही श्रीनगर, पुलवामा, जम्मू और लद्दाख के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की भी जानकारी दी गई है।

इस्लामाबाद, 10 मई पाकिस्तान की सरकारी मीडिया ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के मौसम की विस्तृत जानकारी देने की शुरुआत की। यह कदम भारत द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मौसम का पूर्वानुमान जारी करने की शुरुआत के कुछ दिन बाद उठाया गया है।

सरकारी रेडियो पाकिस्तान ने रविवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही श्रीनगर, पुलवामा, जम्मू और लद्दाख के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की भी जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि रेडियो पाकिस्तान कश्मीर की खबरों को विशेष स्थान देता है और उसकी वेबसाइट जम्मू-कश्मीर की खबरों को समर्पित है। सरकारी पाकिस्तान टेलीविजन भी जम्मू-कश्मीर की खबरों को लेकर विशेष बुलेटिन प्रसारित करता है।

माना जा रहा है कि भारतीय मीडिया में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मौसम की जानकारी देने के बाद पाकिस्तानी मीडिया में कश्मीर को लेकर और अधिक खबरें प्रसारित की जाएगी।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत द्वारा मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान के मौसम की जानकारी देने के कदम को खारिज करते हुए कहा कि इसकी कोई कानूनी मान्यता नहीं है और यह क्षेत्र की स्थिति बदलने की कोशिश है।

पाकिस्तान के विदेश विभाग ने अपने बयान में कहा कि पिछले साल भारत द्वारा जारी ‘राजनीतिक मानचित्र’ की तरह इस कदम की भी कोई कानूनी मान्यता नहीं है और यह वास्तविकता के विपरीत और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्ताव का उल्लंघन है।

गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल नवंबर में नया मानचित्र जारी किया था जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर घाटी को नवगठित जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा जबकि गिलगित-बाल्टिस्तान को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट