उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में तबलीगी जमात के 2,931 लोग

अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "20 जनपदों में तबलीगी जमात के 2,931 लोगों की पहचान हुई है। इनमें से 2,670 को पृथक-वास में भेजा गया है।"

जमात

लखनऊ, 10 मई उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में तबलीगी जमात के 2,931 लोगों की पहचान हुई है और इनमें से 2,670 को पृथक-वास में भेजा गया है।

अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "20 जनपदों में तबलीगी जमात के 2,931 लोगों की पहचान हुई है। इनमें से 2,670 को पृथक-वास में भेजा गया है।"

अवस्थी ने कहा, "साथ ही जमात के 325 विदेशी नागरिकों के खिलाफ 44 प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।"

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 71 जनपदों के 308 थानाक्षेत्रों में 467 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया गया है। इनमें आठ लाख 77 हजार मकान और करीब 49 लाख लोग हैं।’’

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन चार से पांच हजार कोरोना संक्रमितों के नमूनों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे बढ़ाकर 10 हजार करने का करने का निर्देश दिया है।

अवस्थी ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लॉकडाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई में अब तक धारा 188 के तहत 41, 258 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 35,04,919 वाहनों की सघन जांच में 37, 999 वाहन जप्त किये गये। जांच अभियान के दौरान 16, 79, 08, 572 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 2, 20, 724 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 768 लोगों के खिलाफ 603 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 278 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 467 हॉट स्पॉट क्षेत्रों में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 2028 है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 23, 246 वाहनों का चालान करते हुए 1444 वाहन जब्त किये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी