एजेंसी न्यूज

दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद मामले को एनआईए को हस्तांतरित करने के अनुरोध वाली अर्जी का किया विरोध

Bhasha

याचिका पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवायी कर रही न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह जांच को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से एनआईए को हस्तांतरित करने के लिए अपनी अर्जी के समर्थन में फैसले पेश करें।

छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन के बाद पहली यात्री रेलगाड़ी रायपुर स्टेशन पहुंची

Bhasha

इस रेलगाड़ी में अन्य यात्रियों के साथ नई दिल्ली से आए एम पी सिंह :56 वर्ष: भी शामिल थे। सिंह अपने परिवार के साथ दो महीने पहले एक शादी में शामिल होने नई दिल्ली गए थे। उसी दौरान देश में लॉकडाउन लागू हुआ और पूरा परिवार परेशान हो गया।

असपताल के कागजों में लापता कैंसर मरीज मुर्दाघर में मिला

Bhasha

परिजनों ने कहा कि उन्हें मरीज के बारे में तब पता चला जब उसका शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखा मिला। 54 वर्षीय मृतक पोरबंदर का रहने वाला था।

कोरोना : उप्र में लगातार दूसरे दिन ठीक हुए लोगों की संख्या कुल संक्रमित से ज्यादा रही

Bhasha

प्रमुख सचिव :चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या आज 1744 रही जबकि 1902 लोग पूर्णतया ठीक हो गए। कल से ही यह रूझान प्रारंभ हुआ है और ठीक हो रहे लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों की संख्या को पार कर रही है ।''

कांग्रेस नेताओं ने मुख्य सचिव के खिलाफ राजस्व हानि मामले में जांच की मांग की

Bhasha

सिंह से हालांकि वित्तीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है लेकिन अब नेता उन्हें मुख्य सचिव के पद से हटाने की मांग कर रहे हैं ताकि वह जांच को प्रभावित ना कर पाएं।

छोटे समूहों में व्यक्तिगत अभ्यास की अनुमति मिले, हॉकी खिलाड़ियों का खेलमंत्री को सुझाव

Bhasha

पिछले डेढ महीने से कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के चलते भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीमें बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केद्र पर हैं । उन्होंने संकेत दिया कि वे खेलमंत्री को सलाह देंगे कि छोटे समूहों में अभ्यास की अनुमति दी जाये ।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से 20 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 100 के पार

Bhasha

अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में बुधवार को संक्रमण के 359 नए मामले सामने आए हैं और जिससे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,998 हो गई।

युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं पैदा करने के लिए उत्तराखंड में 'होप'

Bhasha

उन्होंने बताया कि यह पोर्टल एक प्रकार का प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से तैयार डेटा बैंक के जरिए न केवल युवाओं के लिए रोजगार तलाशे जाने में आसानी होगी बल्कि रोजगार देने वाले भी अपनी जरूरत के हिसाब से लोगों को ढूंढ सकेंगे ।

झूलन ने कहा, आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों जैसी मानसिक मजबूती हासिल करने की जरूरत

Bhasha

पुरुष टीम की तरह भारतीय महिला टीम भी लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतियोगिताओं के नाकआउट चरण में जगह बना रही है लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही है। भारतीय महिला टीम अब तक कोई विश्व खिताब नहीं जीत पाई है।

कोविड-19 बंद: ग्रामीण भारत में सर्वे में शामिल 50 फीसदी परिवार कम खाना खा रहे हैं

Bhasha

इस सर्वेक्षण का नाम ‘कोविड-19 इंड्यूस्ड लॉकडाउन-हाउ इज हिंटरलैंड कोपिंग’ यानी कोविड-19 की वजह से लागू बंद में दूरदराज के इलाके कैसे जीवनयापन कर रहे हैं। यह सर्वेक्षण 47 जिलों में किया गया है।

लॉकडाउन का उल्लंघन कर पैदल मार्च निकालने पर कांग्रेस के दो विधायक गिरफ्तार

Bhasha

ये दोनों विधायक, अपने घर वापस लौटने के लिए सड़कों पर पैदल निकले प्रवासी श्रमिकों की हालत की ओर प्रदेश की भाजपा सरकार का ध्यान आकृष्ट करने तथा उन्हें राहत देने की मांग को लेकर उज्जैन से भोपाल तक पदयात्रा निकालना चाहते थे।

सरकार के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा से सेंसेक्स 637 अंक चढ़ा, बैंकिंग शेयरों में तेजी

Bhasha

कारोबारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था में नई जान डालने के लिए बड़े आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा से घरेलू निवेशकों की बाजार के प्रति धारणा को बल मिला।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्र से लौह अयस्क रियायती कीमतों पर उपलब्ध कराने का आग्रह किया

Bhasha

बघेल ने इस बारे में इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखे पत्र में कहा एनएमडीसी द्वारा जनवरी, 2020 में तय किए गए लौह अयस्क के मूल्य को वापस लेने का आग्रह किया है।

एनसीएलटी ने तीन और सदस्यों का तत्काल प्रभाव से किया तबादला

Bhasha

एनसीएलटी ने सांगठनिक स्थानांतरण के तहत 30 अप्रैल को अपने आठ सदस्यों का तबादला कर दिया था।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मौत, 151 नये मामले

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि अलवर की 75 साल की एक महिला यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती थीं जिनका बुधवार को निधन हो गया। इसी तरह एसएमएस में ही भर्ती एक पुरुष तथा पाली में 87 साल की एक महिला की मौत हो गयी जो इस वायरस से संक्रमित थे।

वर्तमान स्थिति में ‘काम नहीं-वेतन नहीं’ का सिद्धांत लागू नहीं किया जा सकता है: उच्च न्यायालय

Bhasha

न्यायमूर्ति आर वी घुगे ने मंगलवार को औरंगाबाद के तुलजाभवानी मंदिर संस्थान ट्रस्ट को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करें कि उसके सभी ठेका मजदूर, जो महामारी के मद्देनजर मंदिरों और पूजा स्थलों के बंद होने के कारण वहां काम करने में असमर्थ हैं, उन्हें 2020 के मई महीने तक पूरी मजदूरी का भुगतान किया जाए।

नेस्ले इंडिया का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 13.5 प्रतिशत बढ़ककर 525.43 करोड़ रुपये

Bhasha

जनवरी-दिसंबर वित्तवर्ष का अनुसरण करने वाली इस कंपनी को साल भर पहले की समान अवधि में 462.74 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

यूरोपीय देश पाबंदियों में दे रहे ढील लेकिन नहीं हो रहा बचाव उपायों का कड़ाई से पालन

Bhasha

इटली के आपातकाल आयुक्त डोमिनिको आरक्यूरी ने इन आलोचनाओं के प्रति मंगलवार को आक्रमक रुख अपनाया और कहा,‘‘इटली के लोगों के पास जांच,मास्क, संपर्क का पता लगाना और ऐसे कदम जिन्हें इटली को दोबारा खोले जाने के लिए जन स्वास्थ्य अधिकारी जरूरी मान रहे हैं, नहीं भी हों तब भी उन्हें अच्छी तरह से पता है कि खुद का बचाव कैसे करना है। ’’

सैनिटाइज खाली स्टेडियम में गैर-संपर्क खेल शुरू किये जायें : फिक्की

Bhasha

फिक्की ने साथ ही कहा कि इनका आयोजन सीमित स्थानों पर और कम लोगों के साथ किया जाये।

एआईसीटीई ने इंजीनियरिंग कालेज, तकनीकी संस्थानों से शिक्षकों का समय पर वेतन देने को कहा

Bhasha

एआईसीटीई का यह निर्देश ऐसे समय में सामने आया है जब उसे ऐसी शिकायतें मिली थी कि कुछ संस्थानों ने फरवरी एवं मार्च महीने के वेतन का भुगतान नहीं किया है ।

Categories