महाराष्ट्र में एम्बुलेंस एवं पांच अन्य वाहन से शराब जब्त, 15 गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई विरार, वालिव, मानिकपुर और तुलिंज पुलिस थाना क्षेत्र में की गयी ।
पालघर, 14 मई महाराष्ट्र के पालघर जिले में विभिन्न स्थाानों पर कार्रवाई करते हुये पुलिस ने एक एम्बुलेंस समेत अन्य वाहनों में अवैध तरीके से ले जायी जा रही पांच लाख रुपये मूल्य की शराब को जब्त किया है और इस सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।
अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई विरार, वालिव, मानिकपुर और तुलिंज पुलिस थाना क्षेत्र में की गयी ।
पालघर पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया, 'जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी के दौरान हाल में पाया कि अवैध रूप से शराब ले जायी जा रही है।’’
उन्होंने बताया कि एक एम्बुलेंस वाहन, दो कार, एक मोटरसाइकिल एवं दो स्कूटर को इस अभियान के दौरान जब्त किया गया। इससे पहले इन वाहनों में कुछ प्रमुख ब्रांडों की शराब की बोतलें बरामद की गईं, जिन्हें अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
काटकर ने बताया कि बरामद शराब की कीमत पांच लाख रुपये है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)