कोविड-19 : पाकिस्तान में ट्रेन सेवाएं शुरू करने की तैयारी

मीडिया की खबरों के अनुसार पाकिस्तान ने कोविड-19 से निपटने के लिए लगाए लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से ढील देना शुरू कर दिया है।

इस्लामाबाद,14 मई पाकिस्तान ने कोरोना वायरस के मद्देनजर कड़ी पाबंदियों के बीच ट्रेन और अन्य सार्वजनिक वाहन शुरू करने की तैयारी कर ली है।

मीडिया की खबरों के अनुसार पाकिस्तान ने कोविड-19 से निपटने के लिए लगाए लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से ढील देना शुरू कर दिया है।

देश में कोविड-19 के अभी तक 35,788 मामले सामने आए हैं और 770 लोगों की इससे जान गई है।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान खान के अनुमति देने के बाद पाकिस्तान रेलवे अपनी सेवाएं शुरू करने को तैयार है और पहले चरण में 28 ट्रेनें चलाई जाएंगी।

खबर के अनुसार, ‘‘ट्रेन चालक और कर्मियों को नौकरी पर आने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। हर यात्रा के बाद गाड़ियों को धोया जाएगा।’’

इस महीने की शुरुआत में रेलवे ने घोषणा की थी कि वह 10 मई से आंशिक रूप से अपनी सेवाएं बहाल करेगी।

कोविड-19 के लिए गठित राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केन्द्र (एनसीओसी) ने रेल सेवाएं आंशिक रूप से बहाल करने का रेल मंत्री शेख रशीद का प्रस्ताव तब खारिज कर दिया था।

मंत्री ने उम्मीद जतायी है कि प्रधानमंत्री ईद-उल-फितर से पहले ट्रेन सेवाएं बहाल करने की अनुमति दे सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\