कांग्रेस नीरव मोदी को बचाने का हर प्रकार से प्रयास कर रही है : भाजपा

केंद्र में सत्तारूढ पार्टी ने गिरफ्तार हीरा कारोबारी के बचाव में उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में कांग्रेस के सदस्य के बयान का उल्लेख करते हुए विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा।

जमात

नयी दिल्ली, 14 मार्च भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बचाने की हर प्रकार से कोशिश करने का आरोप लगाया जिसके खिलाफ लंदन की एक अदालत में प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई चल रही है ।

केंद्र में सत्तारूढ पार्टी ने गिरफ्तार हीरा कारोबारी के बचाव में उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में कांग्रेस के सदस्य के बयान का उल्लेख करते हुए विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बंबई और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत जज अभय थिप्से, नीरव मोदी के बचाव में गवाह बने और दावा किया कि नीरव मोदी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र का कोई मामला कानून के समक्ष टिक नहीं पायेगा। उनको बचाने की पूरी कोशिश की गई है।

प्रसाद ने कहा, ‘‘ भगोड़े नीरव मोदी के पक्ष में कांग्रेस पार्टी के नेता अभय थिप्से की लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में गवाही से कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब हो गया है । भाजपा इस पूरे प्रकरण की कड़ी भर्त्सना करती है । ’’

प्रसाद ने कहा कि थिप्से 2018 में कांग्रेस में शामिल हुए और कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी, अशोक गहलोत और अशोक चव्हाण से मुलाकात भी की । केंद्रीय विधि मंत्री ने आरोप लगाया कि थिप्से व्यक्तिगत हैसियत से नहीं बल्कि कांग्रेस की तरफ से काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा कि एक तरफ राहुल भारत में नीरव मोदी को लेकर सवाल पूछते हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता अभय थिप्से अदालत में नीरव के लिये गवाही देते हैं... ऐसे में राहुल गांधी और कांग्रेस बताएं कि आखिर वे क्या चाहते हैं ।

प्रसाद ने आरोप लगाया, ‘‘ ऐसी ठोस संदिग्ध परिस्थितियां मौजूद है कि हम यह कह सकते हैं कि कांग्रेस नीरव मोदी को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है ।’’

केंद्रीय विधि मंत्री ने दावा किया कि इस घटनाक्रम से विपक्षी पार्टी का चेहरा बेनकाब हो गया है जो हमेशा भगोड़े नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी को बचाने का प्रयास कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जांच एजेंसियां थिप्से के बयान का प्रभावी जवाब देंगी ।

उन्होंने दावा किया कि नीरव मोदी से संबंधित मामले कांग्रेस के शासन के हैं ओर संप्रग 1 और संप्रग 2 के समय गैर कानून तरीके से नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को फायदा पहुंचाया गया । प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने उनकी (नीरव) सम्पत्ति जब्त की, नीलामी की और अब उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा करने की दिशा में काम कर रही है ।

प्रसाद ने कहा कि जब केंद्र सरकार लगातार नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है और लंदन में उसकी जमानत याचिकाएं बार बार खारिज हो रही है, ऐसे में कांग्रेस उसे बचाने में लगी है जो चिंताजनक एवं गंभीर है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम देश को अश्वस्त करते हैं कि नीरव मोदी को देश में लाने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी । ’’

गौरतलब है कि भारत सरकार ने पिछले वर्ष फरवरी में ब्रिटेन के गृह विभाग के कार्यालय को उस के प्रत्यर्पण का आग्रह भेजा था। उसे स्काटलैंड यार्ड पुलिस ने 19 मार्च 2019 को गिरफ्तार किया। वह अभी वैंड्सवर्थ कारागार में है और कई बार प्रयास के बावजूद उसे जमानत नहीं मिली है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\