एजेंसी न्यूज

सरकार ने निजी कंपनियों के लिये खोला अंतरिक्ष क्षेत्र

Bhasha

वित्त मंत्री ने आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की चौथी किस्त की घोषणा करते हुए कहा कि अंतरिक्ष गतिविधियों में निजी भागीदारी को बढ़ाने के लिये सरकार उपग्रहों, प्रक्षेपणों और अंतरिक्ष-आधारित सेवाओं में निजी कंपनियों के लिये बराबर के मौके प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार निजी कंपनियों के लिए विश्वसनीयनीति और विनियाम बनाएगी।

हिमाचल में कोरोना वायरस संक्रमण का एक और मामला सामने आया

Bhasha

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रवासी श्रमिकों को लेकर सरकार का रूख दुखद और आर्थिक पैकेज लोगों की समझ से परे हैं : शरद यादव

Bhasha

शरद यादव ने अपने एक बयान में कहा कि प्रवासी श्रमिकों को लेकर इन दिनों जो दृश्य देखने को मिल रहे हैं, ऐसी दुखद और बेबस स्थिति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है । हम आत्मनिर्भर होने की बात कर रहे हैं और यह आज के समय में किसी मजाक से कम नहीं है । आज जो स्थिति है, उसके बारे में कहते हैं कि ऐसी स्थिति विभाजन के समय देखने को मिली थी ।

राजस्व में हिस्सेदारी व्यवस्था के तहत निजी क्षेत्र को कोयले के वाणिज्यिक उत्खनन लाइसेंस : सीतारमण

Bhasha

उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र को कोयले का वाणिज्यिक उत्खनन करने के लाइसेंस राजस्व में हिस्सेदारी की व्यवस्था के तहत दिए जाएंगे।

धन की अनियमितता के आरोप में यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष को निलंबित किया

Bhasha

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को निलंबन का आदेश पारित किया जिसमें कहा गया है कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हरि शंकर सिंह को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष के तौर पर कार्य करने से रोका जाता है।

वेंकैया नायडू और मोदी ने सिक्किम दिवस पर लोगों को बधाई दी

Bhasha

उल्लेखनीय है कि 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था।

पहले से उपलब्ध एंटीवायरल दवा कोरोना वायरस के मरीजों से स्वस्थ होने की गति बढ़ा सकती है: अध्ययन

Bhasha

‘फ्रंटियर्स इन इम्युनोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार इंटरफेरॉन (आईएफएन)- एटूबी दवा के इस्तेमाल से वायरस को शरीर से खत्म करने की गति में काफी तेजी लाई जा सकती है।

दुमका के दोनों संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए

Bhasha

उपायुक्त ने बताया कि ये दोनों व्यक्ति गत पांच मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए थे।

भूमि विवाद में पुलिसकर्मी ने दो भाइयों को मारी गोली

Bhasha

उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार रात अमदंगा थाना क्षेत्र के तेतुलिया में हुई।

भारत ‘‘ रेड लाइट एरिया’’ को बंद कर कोविड-19 के 72 प्रतिशत मामलों को रोक सकता : अध्ययन

Bhasha

अमेरिका स्थित येल स्कूल ऑफ मेडिसिन सहित विभिन्न संस्थानों के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए आकलन अध्ययन के मुताबिक लॉकडाउन में ढील के बाद इन इलाकों में यौन गतिविधियों को रोक कर भारत कोविड-19 से होने वाली मौतों में 63 प्रतिशत तक कमी ला सकता है।

कोविड-19 : सूरत में सुधार दर अहमदाबाद, वडोदरा से बेहतर

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को 32 नये माामले सामने आने के बाद सूरत जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 1,015 हो गई जिनमें से 991 मामले शहरी इलाके से सामने आए हैं।

इंदौर में कोविड-19 के मरीजों को वॉर्ड में मिलेगी टीवी और वीडियो कॉलिंग की सुविधा

Bhasha

इंदौर, देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है। इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) आकाश त्रिपाठी ने शनिवार को बताया, "अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अकेलेपन के अहसास के कारण कोविड-19 के मरीजों में नकारात्मकता पैदा हो जाती है जिससे उनके अवसाद में जाने का खतरा रहता है। उन्हें इस खतरे से बचाने के लिये हम जिले के हर सरकारी और निजी अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड में टेलीविजन और वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्रदान करने जा रहे हैं।"

विशेष ट्रेनों से प्रवासियों की वापसी का पूरा खर्च पश्चिम बंगाल सरकार उठाएगी: ममता

Bhasha

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे प्रवासी श्रमिकों के कठिन परिश्रम को सलाम करते हुए, मुझे पश्चिम बंगाल सरकार के निर्णय की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दूसरे राज्यों से प्रवासी कामगारों को विशेष ट्रेनों द्वारा लाये जाने का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। किसी भी प्रवासी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।’’

पैकेज की चौथी किस्त में कोयला, रक्षा उत्पादन, विमानन में संरचनात्मक सुधारों पर जोर: सीतारमण

Bhasha

सीतारमण ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पैकेज की चौथी किस्त कोयला, खनिज, रक्षा उत्पादन, नागरिक उड्डयन क्षेत्र, केंद्र शासित प्रदेशों में बिजली वितरण कंपनियों, अंतरिक्ष क्षेत्र और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के संरचनात्मक सुधारों पर केंद्रित है।

मुजफ्फरनगर सीमा सील की गई, प्रवासियों को घर पहुंचाने में मदद करेंगे अधिकारी

Bhasha

  जिले की प्रत्येक सीमा चौकी में एक अधिकारी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ कड़ी चौकसी रखी गई है।

दिल्ली से रिक्शे से पांच सौ किलोमीटर का सफर तय कर परिवार सहित गांव पहुंचा 'रामचरन'

Bhasha

महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बरा गांव का 36 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर रामचरन अपनी पत्नी, छोटे भाई व उसकी पत्नी और पांच छोटे बच्चों के साथ सात माह पूर्व दिल्ली गया था। वहां सभी इमारत (भवन) निर्माण कार्य में बेलदारी और दिहाड़ी कर दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करते थे, लेकिन 25 मार्च को लॉकडाउन के बाद से सभी वहां फंस गए थे।

कोरोना वायरस: एक व्यक्ति के संक्रमण की पुष्टि नहीं होने से गोवा में संक्रमितों की संख्या घटकर 10 हुई

Bhasha

उन्होंने बताया कि गोवा में इस सप्ताह की शुरुआत में कोविड-19 के आठ मामले सामने आए थे और तीन लोग शुक्रवार शाम को त्वरित जांच में संक्रमित पाए गए थे।

सेवा मामलों के निस्तारण को लेकर इतने सशंकित न रहें: कैट अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट से कहा

Bhasha

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल के दावों को खारिज करते हुए कर्मचारियों के सेवा मामलों को संभालने की अधिकरण की क्षमता के संदर्भ में केंद्र को लिखे एक पत्र में रेड्डी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में अधिकरण में मामलों के निस्तारण की दर 104 प्रतिशत रही है।

कोविड-19: प्रवासियों के लौटने से उत्तराखंड में बढ़े संक्रमण के मामले

Bhasha

दस दिन पहले राज्य के लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक 17 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आशंका, कई तटीय जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Bhasha

मौसम कार्यालय ने यहां बताया कि इस तूफान के प्रभाव से 19 मई से राज्य के तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Categories