तमिलनाडु में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत, मृतकों की कुल संख्या 78 हुई

मरने वालों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

जमात

चेन्नई, 17 मई तमिलनाडु में रविवार को कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गई तथा 639 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 11,000 से अधिक हो गई।

मरने वालों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 78 हो गई है।

दो दिन तक नए मामलों की संख्या 500 से कम रहने के बाद राज्य में रविवार को 639 नए मामले सामने आए। इनमें दूसरे राज्यों से आने वाले लोग भी शामिल हैं।

चेन्नई में 480 नए मामलों की संख्या के साथ ही अब तक कुल मामलों की संख्या 6,750 हो गई है।

नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 11,224 हो गई है।

बुलेटिन में बताया गया कि 639 नए मामलों में 81 महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आए लोग शामिल हैं।

इसने कहा कि 634 लोगों को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए लोगों की संख्या 4,172 हो गई है।

शनिवार को 939 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

तमिलनाडु में शनिवार को संक्रमण के 477 मामले सामने आए थे और 15 मई को 434 लोग संक्रमित पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\