झारखंड में 'दीदी किचन' सेवा को 31 मई तक बढ़ाया गया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अब तक कार्यरत करीब 7,000 'दीदी किचन' दो करोड़ से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को पोषक भोजन मुहैया करा चुके हैं।

जमात

रांची, 17 मई लॉकडाउन के बीच झारखंड सरकार ने गरीब लोगों को भोजन कराने के मकसद से स्थापित दीदी किचन (रसोई) सेवा को 31 मई तक बढ़ाने का रविवार को फैसला किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अब तक कार्यरत करीब 7,000 'दीदी किचन' दो करोड़ से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को पोषक भोजन मुहैया करा चुके हैं।

गरीब और निराश्रित लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के सहयोग से स्वयं-सहायता समूह दीदी किचन का संचालन करते हैं।

सोरेन ने ट्विटर पर कहा, '' अब तक 7,000 से अधिक दीदी किचन दो करोड़ से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को पोषक भोजन के पैकेज मुहैया करा चुके हैं, इस मुहिम ने भूख के खिलाफ हमारी लड़ाई में अहम भूमिका अदा की। इसलिए राज्य सरकार ने फैसला किया है कि लोगों की सेवा के लिए दीदी किचन पूरे राज्य में 31 मई तक कार्यरत रहेंगे।''

इससे पहले उन्होंने कहा था कि देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्य भी झारखंड के 'दीदी किचन' के सिद्धांत का अनुसरण कर रहे हैं।

एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने में रांची एक 'प्रेरणास्त्रोत' बनकर उभरा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड