दिल्ली में कोविड-19 के मामले 11 दिन की अवधि में दोगुना हो रहे: जैन

जैन ने कहा कि शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़ रही है और कई चिकित्सक, नर्स, पुलिस तथा बीएसएफ के जवान वायरस से संक्रमित हो रहे हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 17 मई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 11 दिन की अवधि में दोगुना हो रहे हैं।

जैन ने कहा कि शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़ रही है और कई चिकित्सक, नर्स, पुलिस तथा बीएसएफ के जवान वायरस से संक्रमित हो रहे हैं।

कोविड-19 से मौत के वास्तविक आंकड़े सामने नहीं आने को लेकर आलोचना का सामना कर रही दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इस सिलसिले में शहर के अस्पतालों को 10 मई को एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई थी।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम रिकॉर्ड का संकलन कर रहे हैं। हमें आशा है कि दो-तीन दिनों में प्रत्येक रिपोर्ट का संकलन हो जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से 19 और लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़कर 148 हो गई है, जबकि संक्रमण के 422 नए मामले सामने आने के साथ अब तक कुल 9,755 मामले सामने आ चुके हैं।

मंत्री ने बताया कि कुल 4,202 रोगी संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि 5,405 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड