पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत, 101 नये मामले सामने आये

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 101 और मामले सामने आये हैं। पश्चिम बंगाल में अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 2,677 हो गई है।

जमात

कोलकाता, 17 मई पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से छह और लोगों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 166 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 101 और मामले सामने आये हैं। पश्चिम बंगाल में अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 2,677 हो गई है।

वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,480 रह गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि जिन छह और लोगों की मौत हुई हैं, वे कोलकाता से है।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 8,668 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब तक 77,228 लोगों के नमूनों की जांच की गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार शनिवार से स्वस्थ होने के बाद 67 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट