एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | भारत ने 1959 में एकतरफा रूप से परिभाषित तथाकथित एलएसी को कभी स्वीकार नहीं किया: विदेश मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने मंगलवार को कहा कि उसने 1959 में ‘‘एकतरफा रूप से’’ परिभाषित तथाकथित वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को कभी स्वीकार नहीं किया है और चीनी पक्ष सहित सभी इस बारे में जानते हैं। मंत्रालय ने उम्मीद व्यक्त की कि पड़ोसी देश तथाकथित सीमा की ‘‘अपुष्ट एकतरफा’’ व्याख्या करने से बचेगा।
देश की खबरें | नए कृषि कानूनों से किसान सशक्त होंगे : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रमुख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने मंगलवार को विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे राजनीतिक फायदे के लिए किसानों को ‘भ्रमित’ कर रहे हैं ।
जरुरी जानकारी | आर्थिक स्थिति में सुधार की गति को लेकर चिंता गहराई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि और देश में लगाये गये कड़े लॉकडाउन का प्रभाव जारी रहने से अर्थव्यवस्था पर दबाव बना हुआ जिससे आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंता गहरा गई है।
जरुरी जानकारी | धनलक्ष्मी बैंक को पटरी पर लाने के लिये रिजर्व बैंक को तत्काल कदम उठाने की जरूरत: एआईबीओसी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक अधिकारियों के संगठन एआईबीओसी ने मंगलवार को कहा कि धनलक्षमी बैंक में हुई कुछ गतिविधियों को देखते हुए रिजर्व बैंक की तरफ से उसमें सुधार को लेकर तत्काल कदम उठाये जाने की जरूरत है। संगठन ने नियामक से बैंक को बचाने के लिये उपयुक्त कदम उठाने का आग्रह किया है।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान में शहबाज शरीफ को 14 दिनों के लिए एनएबी की हिरासत में भेजा गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में विपक्ष के नेता एवं पीएमएल-एन प्रमुख शहबाज शरीफ को मंगलवार को जवाबदेही अदालत ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति और धनशोधन के मामले में 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया। शहबाज शरीफ को एक दिन पहले ही राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने यहां गिरफ्तार किया था।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में केबल आपरेटर की चाकू मारकर हत्या
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 32 साल के एक केबल आपरेटर की एक चाय की दूकान पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में ‘आसान’ प्रवेश के लिए श्रमिकों से धनराशि लेने के आरोप में 13 व्यक्ति गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के बाहर के श्रमिकों से केंद्रशासित प्रदेश में ‘‘प्रवेश’’ के लिए सहायता के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।
देश की खबरें | उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार चुनाव के लिए बनाया नया मोर्चा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी महागठबंधन में नाराज चल रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा अस्वीकार कर दिए जाने के बाद मंगलवार को मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा)और जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के साथ मिलकर एक नया मोर्चा बनाने की घोषणा की।
देश की खबरें | हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथरस मामले को लेकर मंगलवार को यहां विजय चौक पर प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
जरुरी जानकारी | जबलपुर हवाईअड्डे की नई टर्मिनल इमारत मार्च 2022 तक चालू होन की उम्मीद : एएआई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जबलपुर हवाईअड्डे की टर्मिनल इमारत का उन्नयन किया जा रहा है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने मंगलवार को कहा कि इस नए भवन के मार्च 2022 तक चालू होने की उम्मीद है।
खेल की खबरें | धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता, किसी को कोशिश भी नहीं करनी चाहिए: सैमसन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में शानदार लय में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने मंगलवार को कहा कि भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तरह ‘कोई नहीं खेल सकता’ और ‘ किसी को इसकी कोशिश भी नहीं करनी चाहिये’।
देश की खबरें | महाराष्ट्र में आदिवासियों ने सिर मुंडाकर विरोध-प्रदर्शन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चार जिलों में आदिवासी ग्रामीणों ने मंगलवार को काफी समय से लंबित अपनी मांगों के पूरा नहीं होने के विरोध में सिर मुंडाकर प्रदर्शन किया।
देश की खबरें | लोकसभा की एक और विधानसभा की 56 सीटों के लिए तीन एवं सात नवंबर को होगा उप चुनाव: निर्वाचन आयोग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को ऐलान किया कि 12 राज्यों में लोकसभा की एक सीट एवं विधानसभा की 56 सीटों के लिए तीन और सात नवंबर को उप चुनाव कराए जाएंगे, हालांकि उसने फिलहाल चार अन्य राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा नहीं की।
देश की खबरें | हरियाणा : युवक की हत्या के आरोप में पत्नी समेत दो गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जींद जिले स्थित उचाना खुर्द के सेढ़ा माजरा रोड पर राज मिस्त्री मनोज जांगड़ा की हुई हत्या मामले में पुलिस गांव के ही सुरेश और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया।
देश की खबरें | घर में पृथक—वास में रह रहे कोरोना वायरस के मरीजों के प्रबंधन में कई त्रुटियां : अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किये गए निरीक्षण के दौरान घर में पृथक—वास में रह रहे कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के प्रबंधन में कई त्रुटियां पायी गयी हैं । अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।
देश की खबरें | बंगाली संगठनों ने योगी से उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा की अनुमति देने का आग्रह किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में दो संगठनों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तरी राज्य में कोविड—19 प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ दुर्गा पूजा की अनुमति देने का आग्रह किया है ।
देश की खबरें | पायल घोष ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की मुलाकात, न्याय मांगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की अपील की।
जरुरी जानकारी | अमेजन ने त्योहारों से पहले अपनी भारतीय इकाई में 1,125 करोड़ रुपये की पूंजी डाली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने अपनी भारतीय इकाई अमेजन सेलर सर्विसेज में 1,125 करोड़ रुपये की नई पूंजी डाली है।
देश की खबरें | 2जी घोटाला: उच्च न्यायालय ने अपीलों पर जल्द सुनवाई के लिए सीबीआई, ईडी की याचिकाओं को मंजूर किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और अन्य को बरी किये जाने के खिलाफ अपीलों पर जल्द सुनवाई के संबंध में सीबीआई, ईडी की याचिका मंगलवार को मंजूर की।
देश की खबरें | देश में एमएसपी और उपज बेचने की आजादी, दोनों रहेंगी: प्रधानमंत्री मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्ष पर किसानों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और किसानों को अपनी उपज कहीं भी बेचने की आजादी, दोनों रहेगी।