देश की खबरें | हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथरस मामले को लेकर मंगलवार को यहां विजय चौक पर प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
नयी दिल्ली, 29 सितंबर कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथरस मामले को लेकर मंगलवार को यहां विजय चौक पर प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया और पूर्व सांसद उदित राज तथा दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के चलते टिकट के मुद्दे पर बीजेपी समर्थकों के बीच हाथापाई.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुनिया ने कहा, ‘‘ देश में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित उत्तर प्रदेश है।महिलाओं के साथ हर रोज बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रहीं है। योगी जी अपनी चुनावी रैलियों में व्यस्त है। हम आवाज उठाते रहेंगे। हम झुकने वाले नहीं हैं।’’
गौरतलब है कि हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।
हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)