जरुरी जानकारी | जबलपुर हवाईअड्डे की नई टर्मिनल इमारत मार्च 2022 तक चालू होन की उम्मीद : एएआई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जबलपुर हवाईअड्डे की टर्मिनल इमारत का उन्नयन किया जा रहा है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने मंगलवार को कहा कि इस नए भवन के मार्च 2022 तक चालू होने की उम्मीद है।
नयी दिल्ली, 29 सितंबर जबलपुर हवाईअड्डे की टर्मिनल इमारत का उन्नयन किया जा रहा है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने मंगलवार को कहा कि इस नए भवन के मार्च 2022 तक चालू होने की उम्मीद है।
प्राधिकरण ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नए टर्मिनल भवन में विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं होंगी। व्यस्ततम समय में वहां 500 यात्रियों को संभालने की सुविधा होगी।
विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ नई टर्मिनल इमारत 1,15,180 वर्गफुट क्षेत्र में फैली है। इसमें विमान में चढ़ने के लिए तीन एरोब्रिज हैं। आधुनिक जलपान गृह, नई सामान जांच प्रणाली और 250 से अधिक बस एवं कार की नियोजित पार्किंग भी है।
एएआई ने कहा कि नई टर्मिनल इमारत के अलावा वह हवाईअड्डे की हवाईपट्टी का भी विस्तार कर रहा है। साथ ही हवाई यातायात नियंत्रण के नए टावर , प्रौद्योगिकी ब्लॉक और नए दमकल केंद्र का भी विकास किया जा रहा है।
यह भी पढ़े | Aadhaar में बिना किसी डॉक्यूमेंट के घर बैठे एड्रेस कैसे बदलें/अपडेट करें?.
प्राधिकरण ने कहा कि हवाईपट्टी के विस्तार के बाद यहां से ए320 जैसे विमानों का भी परिचालन भी किया जा सकेगा।
मध्यप्रदेश सरकार ने 2015 में इस उन्नयन कार्य के लिए 468.43 एकड़ भूमि प्राधिकरण को हस्तांतरित की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)