खेल की खबरें | धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता, किसी को कोशिश भी नहीं करनी चाहिए: सैमसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में शानदार लय में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने मंगलवार को कहा कि भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तरह ‘कोई नहीं खेल सकता’ और ‘ किसी को इसकी कोशिश भी नहीं करनी चाहिये’।

दुबई, 29 सितंबर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में शानदार लय में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने मंगलवार को कहा कि भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तरह ‘कोई नहीं खेल सकता’ और ‘ किसी को इसकी कोशिश भी नहीं करनी चाहिये’।

सैमसन के सहजता से बड़े शॉट खेलने की क्षमता से टीम ने करीबी मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। पंजाब की टीम के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करने में सफल रहा।

यह भी पढ़े | SRH vs DC, IPL 2020 Live Cricket Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के रोमांचक मैच को आप Disney+Hotstar पर देख सकते हैं लाइव.

उनकी इस धमाकेदार पारी के बाद केरल के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन्हें अगला धोनी करार दिया।

सैमसन ने हालांकि इस तुलना को खारिज करते हुए कहा, ‘‘ मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता है, ना ही किसी को उनकी तरह खेलने की कोशिश करनी चाहिये। एमएस धोनी की तरह खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं है, इसलिए इससे अलग छोड़ देना चाहिये। मैं कभी एमएस धोनी की तरह खेलने के बारे में नहीं सोचता। वह भारतीय क्रिकेट के और इस खेल के दिग्गज हैं।’’

यह भी पढ़े | RCB vs MI 10th IPL Match 2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस का मैच पहुंचा सुपर ओवर में.

सैमसन ने कहा, ‘‘ मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं, मैं इसमें सर्वश्रेष्ठ कैसे कर सकता हूं और मैं मैच कैसे जीत सकता हूं।’’

केरल के इस बल्लेबाज से पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर भी सहमत दिखे। गंभीर ने कहा कि 25 साल के इस खिलाड़ी को अगला धोनी बनने की जगह भारतीय क्रिकेट का संजू सैमसन बनने पर ध्यान देना चाहिये।

सैमसन ने 74 और 85 रन की आतिशि पारी खेलकर भारतीय टीम में जगह के लिए अपना दावा मजबूत किया।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए पर्याप्त प्रयास किया है , सैमसन ने कहा, ‘‘ शायद हां, शायद ना। मुझे लगता है कि मैं जानता हूं कि मैं अच्छे लय में हूं, मेरा एकमात्र सपना अपनी टीम के लिए मैच जीतना है। अभी मेरा ध्यान आईपीएल पर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\