एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | ‘चक्का जाम’ आंदोलन का पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में दिखा काफी असर, अन्य राज्यों में भी हुए प्रदर्शन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान संगठनों के तीन घंटे के ‘चक्का जाम’ के आह्वान पर शनिवार को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई प्रमुख सड़कों को प्रदर्शनकारी किसानों ने अवरूद्ध कर दिया। वहीं, अन्य राज्यों में भी छिटपुट प्रदर्शन हुए।
देश की खबरें | सरकार को लता, सचिन की प्रतिष्ठा को दाव पर नहीं लगाना चाहिए: राज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को आंदोलनरत किसानों के समर्थन में ट्वीट करने वाली विदेशी हस्तियों पर पलटवार के लिए चलाए गए अपने अभियान में लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर को नहीं उतारना चाहिए था। ऐसे में इन हस्तियों को भी सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा।
खेल की खबरें | स्टोक्स के जवाबी हमले के बाद अपनी लाइन एवं लेंथ बदलने पर मजबूर होना पड़ा: नदीम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने कहा कि बेन स्टोक्स ने जिस तरीके से रिवर्स स्वीप खेलकर जवाबी हमला किया, उससे उन्हें योजनाओं को बदलने पर मजबूर होना पड़ा। नदीम नेट पर अपनी गेंदबाजी की तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिये तैयार हैं।
जरुरी जानकारी | पंजाब एंड सिंध बैंक का तीसरी तिमाही का घाटा बढ़कर 2,375 करोड़ रुपये पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएंडएसबी) को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 2,375.53 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। डूबे कर्ज के लिए ऊंचे प्रावधान की वजह से बैंक के घाटे में भारी बढ़ोतरी हुई है।
Farmers Protest: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कृषि कानूनों पर गलत धारणा फैलाने वाली ‘नकारात्मक शक्तियां’ होंगी नाकाम
Bhashaनये कृषि कानूनों को लेकर गलत धारणा फैलाने का प्रयास कर रही “नकारात्मक शक्तियों” के नाकाम होने का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि किसानों के चल रहे प्रदर्शन को खत्म करने के लिये केंद्र खुले दिल से प्रयास कर रहा है।
देश की खबरें | किसान संगठनों के चक्काजाम के आह्वान को देखते हुए पुलिस रही मुस्तैद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों द्वारा शनिवार को किये गए 'चक्का जाम' के आह्वान के मद्देनजर पुलिस पूरे दिन मुस्तैद रही।
देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने प्रधानमंत्री को ‘लोकप्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता’ बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम. आर. शाह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘हमारा सबसे लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता’’ बताया।
देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए, जिसके बाद इस केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,24,850 हो गई।
देश की खबरें | जम्मू में वांछित आतंकी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू शहर के बाहरी इलाके में शनिवार को पुलिस ने एक कार रोककर जैश-ए-मोहम्मद (जैश) संगठन के मुखौटा संगठन माने जाने वाले लश्कर-ए-मुस्तफा के एक वांछित आतंकी और स्वयंभू कमांडर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
खेल की खबरें | पाकिस्तान के छह विकेट पर 129 रन, 200 रन की बढ़त बनायी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरफनमौला फहीम अशरफ और मोहम्मद रिजवान के लगातार गेंदों पर कैच छूटे जिसके बाद दोनों ने छठे विकेट के लिये 52 रन की भागीदारी निभायी जिससे स्टंप तक पाकिस्तान ने छह विकेट गंवाकर 129 रन बना लिये थे।
खेल की खबरें | इंग्लैंड के आधे बल्लेबाज रूट की तरह स्पिन गेंदबाजी का समाना नहीं कर सकते : स्टोक्स
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जो रूट की स्पिन खेलने की क्षमता से बेहद प्रभावित दिग्गज हरफनमौला बेन स्टोक्स ने शनिवार को कहा कि इंग्लैंड के आधे बल्लेबाज उनके कप्तान की तरह ऐसे गेंदबाजों का सामना करने में सक्षम नहीं है।
देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने प्रधानमंत्री को ‘लोकप्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता’ बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम. आर. शाह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘हमारा सबसे लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता बताया।’’
देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के 80 फीसदी युवाओं के लिए रोजगार के मौके मुहैया कराने पर ध्यान दिया जा रहा हैः सिन्हा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि उनका ध्यान अगले पांच साल में प्रदेश की 80 प्रतिशत युवा आबादी को रोजगार के मौके मुहैया कराने पर केंद्रित है।
विदेश की खबरें | म्यांमा के सैन्य शासन ने तख्तापलट के बढ़ते विरोध के बीच इंटरनेट सेवा बंद की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात मोबाइल इंटरनेट सेवा बाधित होनी शुरू हुई और शनिवार सुबह ब्रॉडबैंड सेवा भी बंद कर दी गई। वहीं, लैंडलाइन टेलीफोन सेवा के चालू होने को लेकर मिली-जुली खबर आ रही है।
देश की खबरें | राजस्थान के समन्वित विकास में सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी: गहलोत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य के समन्वित विकास के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है।
देश की खबरें | कांग्रेस ने बिहार के किसानों की ‘बदहाली’ के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने बुधवार को राज्य में किसानों की ‘बदहाल स्थिति’ के लिए राज्य की राजग सरकार को जिम्मेदार ठहराया। दास ने आरोप लगाया कि किसानों की इस स्थिति के लिए राज्य सरकार द्वारा धान और गेहूं की कम खरीद किया जाना और उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं दिया जाना जिम्मेदार है।
देश की खबरें | नड्डा ने बंगाल में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को झंडी दिखा रवाना किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के नवद्वीप से पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत की और कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में लोगों ने ममता बनर्जी की सरकार की विदाई का मन बना लिया है।
देश की खबरें | चक्का जाम: प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र के लातूर में सड़कों को बाधित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के ‘‘चक्का जाम’’ के आह्वान पर शनिवार को महाराष्ट्र के लातूर जिले में प्रदर्शनकारी किसानों ने कई स्थानों पर सड़कों को अवरूद्ध कर दिया।
देश की खबरें | असम सरकार जल्द ही चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोत्तरी करेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के वित्त मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि सरकार राज्य के चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोत्तरी करने के लिए अगले 10 दिनों में अधिसूचना जारी करेगी।
जरुरी जानकारी | राज्यों को राजस्व में हिस्से से वंचित करने को उपकर, अधिभार लगा रहा है केंद्र : मित्रा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने शनिवार को कहा कि केंद्र राज्यों को राजस्व में उनकी हिस्सेदारी से वंचित करने के लिए उपकर और अधिभार लगाने में जुटा है।