जरुरी जानकारी | पंजाब एंड सिंध बैंक का तीसरी तिमाही का घाटा बढ़कर 2,375 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएंडएसबी) को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 2,375.53 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। डूबे कर्ज के लिए ऊंचे प्रावधान की वजह से बैंक के घाटे में भारी बढ़ोतरी हुई है।

नयी दिल्ली, छह फरवरी पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएंडएसबी) को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 2,375.53 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। डूबे कर्ज के लिए ऊंचे प्रावधान की वजह से बैंक के घाटे में भारी बढ़ोतरी हुई है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 255.49 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। सितंबर तिमाही में भी बैंक को 401.27 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 1,982.52 करोड़ रुपये पर आ गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2,077.01 करोड़ रुपये रहा था।

तिमाही के दौरान बैंक की शुद्ध आय 9.1 प्रतिशत घटकर 1,763.10 करोड़ रुपये रह गई। निवेश पर भी आय 12.1 प्रतिशत घटकर 455.42 करोड़ रुपये पर आ गई।

तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां कुल ऋण के 13.14 प्रतिशत पर थीं। एक साल पहले समान अवधि में यह 13.58 प्रतिशत थीं।

मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए 8,489.89 करोड़ रुपये था। एक साल पहले यह 8,923.49 करोड़ रुपये पर था।

बैंक का शुद्ध एनपीए उल्लेखनीय रूप से घटकर 2.84 प्रतिशत (1,638.25 करोड़ रुपये) पर आ गया। एक साल पहले यह 8.71 प्रतिशत (5,417.79 करोड़ रुपये) था।

तिमाही के दौरान डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान बढ़कर 2,924.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल समान तिमाही में 494.30 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान डूबे कर्ज के लिए प्रावधान 1,482.17 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 464.01 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\