देश की खबरें | चक्का जाम: प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र के लातूर में सड़कों को बाधित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के ‘‘चक्का जाम’’ के आह्वान पर शनिवार को महाराष्ट्र के लातूर जिले में प्रदर्शनकारी किसानों ने कई स्थानों पर सड़कों को अवरूद्ध कर दिया।
मुंबई, छह फरवरी केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के ‘‘चक्का जाम’’ के आह्वान पर शनिवार को महाराष्ट्र के लातूर जिले में प्रदर्शनकारी किसानों ने कई स्थानों पर सड़कों को अवरूद्ध कर दिया।
किसान कामगार समन्वय समिति के बैनर तले कृषि महाविद्यालय के पास नांदेड़ रोड, वसनगांव पाटी, हरंगुल रेलवे पुल और अंबेजोगाई रोड पर दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
इस विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस, शेतकारी कामगार पक्ष और शेतकारी संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शन के मद्देनजर कुछ इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।
उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन विभाग की बसें दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर नहीं उतरीं।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को संबोधित एक ज्ञापन लातूर के उपायुक्त को सौंपा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)