देश की खबरें | असम सरकार जल्द ही चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोत्तरी करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के वित्त मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि सरकार राज्य के चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोत्तरी करने के लिए अगले 10 दिनों में अधिसूचना जारी करेगी।

गुवाहाटी, छह फरवरी असम के वित्त मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि सरकार राज्य के चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोत्तरी करने के लिए अगले 10 दिनों में अधिसूचना जारी करेगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोत्तरी संबंधी प्रस्ताव को अगली मंत्रिमंडल बैठक में मंजूरी दी जाएगी।

उन्होंने श्रमिकों से कहा, ‘‘आप 10 दिन और इंतजार करें। हम आपके भत्तों में वृद्धि करने के लिए एक अधिसूचना जारी करेंगे। अगली मंत्रिमंडल बैठक के बाद आपको खुशखबरी मिलेगी।’’

विपक्षी दल कांग्रेस ने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह के असम दौरे के बाद सरकार पर चाय बागान श्रमिकों को एसटी दर्जा नहीं दिए जाने और उन्हें रोजाना 351 रुपये की न्यूनतम मजदूरी दिलाए जाने के लिए कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया था।

इस पर पलटवार करते हुए सरमा ने चाय बागान श्रमिकों के बैंक खाते नहीं खोलने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने श्रमिकों के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

इस बीच, असम में विधानसभा चुनाव से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने शनिवार को राज्य के 7.47 लाख चाय बागान श्रमिकों को 224 करोड़ रुपये वितरित किए। प्रत्येक श्रमिक को 3,000 रुपये दिए गए हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री ‘असम चाह बगीचा धन पुरस्कार मेला योजना’ की तीसरी किस्त के तहत चाय श्रमिकों को वित्तीय सहायता देने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\