देश की खबरें | ऑनलाइन नीलामी के बाद चेन्नई के पास से अमोनियम नाइट्रेट को स्थानांतरित किया जा रहा है
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, नौ अगस्त बेरूत में रासायनिक विस्फोट के बाद चेन्नई के पास अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण को लेकर पैदा हुई चिंताओं का निराकरण करते हुए ऑनलाइन नीलामी करने के बाद इसे हैदराबाद भेजा जा रहा है। सूत्रों से यह जानकारी मिली।

सूत्रों के मुताबिक ई-नीलामी खत्म हो चुकी है। चेन्नई के पास एक कंटेनर फ्रेट स्टेशन पर 697 ट्रन अमोनियम नाइट्रेट फिलहाल रखा हुआ है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कुछ ही समय में इसके निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रसायन वाले कुछ कंटेनर हैदराबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | J&K 4 BJP Leaders Resign: बडगाम में बीजेपी नेता पर आतंकी हमले के बाद पार्टी के 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा.

इस पदार्थ को 2015 में सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त किया गया था।

उन्होंने कहा कि माल को शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित फ्रेट स्टेशन पर रखा गया था और भंडारण क्षेत्र के आस-पास में कोई रिहाइशी क्षेत्र नहीं है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि रसायन को तमिलनाडु के एक आयातक से जब्त किया गया था, जिसने कथित तौर पर पदार्थ को उर्वरक श्रेणी का बताया था जबकि यह एक विस्फोटक श्रेणी का पदार्थ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)