देश की खबरें | अमित शाह ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के कोविड-19 से जल्द स्वस्थ होने की कामना की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कोरोना वायरस संक्रमण से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
नयी दिल्ली, 19 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कोरोना वायरस संक्रमण से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
जैन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
शाह ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं जो कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे हैं।’’
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 का इलाज करा रहे जैन को निमोनिया की भी शिकायत है और उनकी हालत बिगड़ने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े | चीन से टकराव के बाद लेह-लद्दाख में मुस्तैद हुई वायुसेना, IAF प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने की समीक्षा.
उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि 55 वर्षीय जैन को पूरे समय ऑक्सीजन पर रखा जा रहा है। उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया है।
जैन ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के हालात पर एक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया था। गृह मंत्री शाह द्वारा बुलाई गई इस बैठक में दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी शामिल हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)