देश की खबरें | अमित शाह ने अहमदाबाद में किसानों से जैविक खेती अपनाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री एवं गांधीनगर से सांसद अमित शाह ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अहमदाबाद जिले के किसानों को अलग-अलग फसलें बोने और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, आठ नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री एवं गांधीनगर से सांसद अमित शाह ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अहमदाबाद जिले के किसानों को अलग-अलग फसलें बोने और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करें।

शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अहमदाबाद की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | West Bengal: पश्चिम बंगाल को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा फैसला, 11 नवंबर से राज्य में 696 उपनगरीय ट्रेन सेवाएं होंगी शुरू.

अहमदाबाद शहर और ग्रामीण के अनेक क्षेत्र गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार अहमदाबाद के जिलाधिकारी संदीप सिंघल ने कहा कि जिला समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) के माध्यम से जिले के विकास को नयी दिशा देने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में आदिवासी को जिंदा जलाने का मामला, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुःख जताने के साथ ही दिए जांच के आदेश.

इसमें बताया गया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को अहमदाबाद को अन्य लोगों के लिए एक मॉडल जिले के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। शाह ने जिला प्रशासन से जिले के किसानों को अलग-अलग फसलें बोने और जैविक खेती अपनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने को कहा।’’

विज्ञप्ति में अहमदाबाद के जिला विकास अधिकारी अरुण महेश बाबू के हवाले से कहा गया है कि जिले में सामाजिक सुरक्षा योजना को प्राथमिकता दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\