विदेश की खबरें | खशोगी हत्या से जुड़े ‘टेप’ के संबंध में और जानकारी मुहैया कराए अमेरिका: न्यायाधीश

यूएस डिस्ट्रिक्ट जज पॉल ए. एंगलमेयर ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति माइक पेंस और ‘सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी’ (सीआईए) के प्रमुख सहित अन्य ने सार्वजनिक बयानों में स्पष्ट कहा है कि ये चीजें मौजूद हैं।

अक्टूबर 2018 में तुर्की स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में खशोगी की हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना के मामले 6.8 करोड़ के पार, 15.5 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

एंगलमेयर ने अपने फैसले में कहा कि मामला अभी शुरुआती चरण में है और चीजों के बारे में आप कम जानकारी उपलब्ध कराते हैं, तो अमेरिका या उसकी एजेंसियों के खुफिया सूत्रों की विदेशी संबंधों से जुड़ी ‘‘ वह जानकारी उजागर नहीं होगी, जो अभी तक सामने नहीं आई’’ है।

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने स्पष्ट रूप से यह स्वीकार किया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने टेप की समीक्षा की थी और वह अमेरिकी सरकार के पास है।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा- पाकिस्तानी सेना ने 1971 में निर्दोष नागरिकों को बेरहमी से मार डाला.

अमेरिकी न्याय मंत्रालय को भेजे एक संदेश में उन्होंने कहा कि पेंस ने भी यह स्वीकार किया था कि सीआईए के पास जांच के समय ‘टेप’ था।

‘जस्टिस इनिशिएटिव’ के वकील अमृत सिंह ने कहा, ‘‘ आज का अदालत का आदेश जमाल खशोगी की हत्या से जुड़े तथ्य छुपाने के ट्रंप प्रशासन के शर्मनाक प्रयास के खिलाफ एक बड़ी जीत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)