विदेश की खबरें | अमेजन एमजीएम ने जेम्स बॉन्ड की फिल्मों का स्वामित्व संभाला
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज, विल्सन और ब्रोकोली ने एक नयी संयुक्त कंपनी स्थापित की है, जिसमें वे जेम्स बॉन्ड के बौद्धिक संपदा अधिकारों के सह-स्वामी होंगे - लेकिन रचनात्मक नियंत्रण अमेजन एमजीएम के पास होगा।

हालांकि इसको लेकर वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया और इस सौदे के कुछ ही समय के बाद इसी साल के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

विल्सन ने बृहस्पतिवार शाम को एक बयान में कहा, ‘‘007 से मेरा करीब 60 सालों का नाता है, इसलिए मैं जेम्स बॉन्ड फिल्मों के निर्माण से पीछे हटकर कला और धर्मार्थ परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, बारबरा और मैं सहमत हैं कि हमारे भरोसेमंद साथी अमेजन एमजीएम स्टूडियो अब भविष्य के लिए जेम्स बॉन्ड का नेतृत्व करें।’’

अमेजन ने 2022 में एमजीएम स्टूडियो को 6.1 अरब अमरीकी डॉलर में खरीदा था।

एपी

यासिर नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)