बुडापेस्ट, 20 जुलाई युवा भारतीय पहलवान अमन मंगलवार को कैडेट चैंपियनशिप के 48 किग्रा फाइनल में अमेरिका के ल्यूक जोसेफ लिलेडाहल को 5-2 से हराकर नए विश्व चैंपियन बने।
अमन ने टूर्नामेंट में दबदबा बनाते हुए खिताब के सफर तक सिर्फ तीन अंक गंवाए।
अमेरिकी खिलाड़ी अमन से अधिक लंबा था और उनकी पहुंच दूर तक थी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने लगातार हमले बोलकर विरोधी को पस्त कर दिया।
सागर जागलान भी 80 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
वैभव पाटिल को 55 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में अजरबेजान के जाविद जवादोव के खिलाफ 5-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
साहिल (110 किग्रा) भी कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY