जरुरी जानकारी | छोटे दुकानदारों की ऋण जरूरतों को पूरा करने के लिए एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर के बीच गठजोड़

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के साथ मिलकर छोटे दुकानदारों को आसान ऋण उपलब्ध कराएगा। इसके लिए दोनों ने आपस में समझौता किया है।

एसबीआई और दैनिक इस्तेमाल के उपभोक्ता उत्पाद (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी एचयूएल इसी के साथ इन छोटे दुकानदारों को डिजिटलीकरण में मदद करेगी। ताकि वह कोविड-19 के बाद उपजी नयी परिस्थितियों में अपने आप की आजीविका चलाए रख सकें।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

साझेदारी के तहत एचयूएल की शिखर ऐप का इस्तेमाल करने वाले खुदरा दुकानदार वितरकों को भुगतान करने के लिए एसबीआई की ऋण सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसे एसबीआई की योनो ऐप के साथ एकीकृत कर दिया जाएगा।

एचयूएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा कि भारत में करीब एक करोड़ खुदरा दुकानदार हैं। उन्हें कर्ज लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है क्योंकि आमतौर पर वह अनौपचारिक तरीके से कारोबार करते हैं। इसी के साथ वह डिजिटल प्रौद्योगिकी अपनाने को लेकर भी उतने सहज नहीं होते।

यह भी पढ़े | गूगल ने चुनिंदा बाजारों में पिक्सल5 और पिक्सल 4ए 5जी किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में मेहता ने कहा कि एसबीआई के साथ हमारी साझेदारी इन छोटे खुदरा दुकानदारों को पेश आ रही धन की कमी को कुछ हद तक सुलझाने की कोशिश है।

एचयूएल की शिखर ऐप दुकानदारों को उनके यहां सेल्समैन के पहुंचे बिना ही दुकान के लिए सामान ऑर्डर करने की सुविधा देती है।

एसबीआई की योनो (यू नीड ओनली वन) ऐप उसका एकीकृत डिजिटल मंच है। यह ग्राहकों को बैकिंग के साथ-साथ खरीदारी, फिल्म टिकट बुकिंग इत्यादि की सुविधा भी देती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)