देश की खबरें | मोदी, शाह, नड्डा सहित तमाम भाजपा नेताओं ने जेटली की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेताओं ने एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले साल आज ही के दिन हमने अरुण जेटली जी को खो दिया था। अपने मित्र की मुझे बहुत याद आती है। अरुण जी ने कर्मठतापूर्वक देश सेवा की। उनकी हाजिरजवाबी, बुद्धिमत्ता, कानूनी समझ और शानदार व्यक्तित्व का हर कोई कायल था।’’

यह भी पढ़े | रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को अब तक CBI से कोई समन नहीं मिला- वकील सतीश मणेशिंदे: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जेटली का लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त 2019 को यहां निधन हो गया था।

ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री ने राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिछले साल जेटली की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिए अपने भाषण का वीडियो भी साझा किया।

यह भी पढ़े | Indo-China Stand-Off: सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बड़ा बयान, कहा- चीन से बातचीत विफल होने पर निपटने के लिए ‘सैन्य विकल्प’ मौजूद.

जेटली को याद करते हुए अमित शाह ने उन्हें उत्कृष्ट राजनेता, सफल वक्ता और एक शानदार इंसान बताया और कहा कि वे बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे।

उन्हें ‘‘यारों का यार’’ बताते हुए शाह ने कहा कि जेटली को उनकी उत्कृष्ट विरासत, परिवर्तनकारी दृष्टि और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और जे पी नड्डा समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने इस मौके पर जेटली को याद किया।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रखर नेता, विचारक, पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन। राष्ट्र निर्माण में उनकी जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का अप्रतिम योगदान सदैव याद किया जाएगा।’’

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा के विकास और सत्ता तक के उसके सफर में जेटली का बहुत बड़ा योगदान था।

उन्होंने कहा, ‘‘एक सफल वकील, मंझे हुए सांसद और प्रभावी प्रशासक के रूप में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण श्री अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।’’

जेटली भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शुमार थे। उन्होंने वित्त मंत्रालय के साथ कई मौकों पर रक्षा मंत्रालय का कामकाज भी संभाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)