देश की खबरें | अलफिया पठान, गीतिका को स्वर्ण, भारत को एलोरडा कप में 14 पदक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौजूदा युवा विश्व चैम्पियन अलफिया पठान और गीतिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान के नूर सुल्तान में पहले एलोरडा मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक जीता ।
नयी दिल्ली, चार जुलाई मौजूदा युवा विश्व चैम्पियन अलफिया पठान और गीतिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान के नूर सुल्तान में पहले एलोरडा मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक जीता ।
भारत की जमुना बोरो और कलाइवानी श्रीनिवासन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा ।
भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत और दस कांस्य पदक समेत कुल 14 पदक अपने नाम किये ।
अलफिया ने 2016 की विश्व चैम्पियन लज्जत कुंगेइबायेवा को महिलाओं के 81 किलो फाइनल में 5 . 0 से हराया । वहीं गीतिका ने कलाइवानी को महिलाओं के 48 किलो वर्ग में 4 . 1 से मात दी ।
दोनों को जीत के साथ 700 डॉलर मिले । रजत पदक विजेता को 400 और कांस्य पदक विजेता को 200 डॉलर मिले ।
जमुना को उजबेकिस्तान की नाइजिना उक्तामोवा ने 54 किलो वर्ग में 5 . 0 से हराया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2022 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

