विदेश की खबरें | अल-कायदा प्रमुख ने नए वीडियो में यूक्रेन पर हमले के लिए अमेरिका को दोषी बताया

वीडियो में अल-जवाहरी कहता है कि “अमेरिका की कमजोरी” के कारण उसका सहयोगी यूक्रेन रूसी आक्रमण का “शिकार” बना।

आतंकी गतिविधियों की निगरानी करने वाले एसआईटीई खुफिया समूह के मुताबिक अल-जवाहरी का 27 मिनट का वीडियो शुक्रवार को जारी किया गया। इस वीडियो में आतंकी सरगना एक डेस्क पर बैठा दिख रहा है जहां किताबें और एक बंदूक भी रखी थी।

मुसलमानों से एकजुटता की अपील करते हुए अल-जवाहिरी ने 9/11 आतंकी हमले के बाद इराक और अफगानिस्तान में शुरू किए गए युद्ध के प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिका की स्थिति कमजोर है और वह पतन की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका पर हुए हमलों का मुख्य साजिशकर्ता और वित्त पोषक बिन लादेन था।

अल-जवाहिरी ने कहा कि यहां इराक और अफगानिस्तान में अपनी हार, 9/11 के हमलों के कारण हुई आर्थिक बर्बादी , कोरोना महामारी के बाद उसने (अमेरिका ने) अपने सहयोगी यूक्रेन को रूसियों के शिकार के रूप में छोड़ दिया।

बिन लादेन को अमेरिकी बलों ने 2011 में पाकिस्तान में उसके ठिकाने पर हमला कर मार दिया था।

अल-जवाहिरी के ठिकानों की जानकारी नहीं है। वह एफबीआई द्वारा वांछित है और उसे पकड़वाने में सहायक जानकारी देने वाले को 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)