एजेंसी न्यूज

अकबरुद्दीन ने गुतारेस से नमस्ते कहकर विदा ली

भारत लौटने की तैयारी कर रहे अकबरुद्दीन ने गुतारेस से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की।

अकबरुद्दीन ने गुतारेस से नमस्ते कहकर विदा ली

संयुक्त राष्ट्र, 30 अप्रैल संयुक्त राष्ट्र में भारत के निवर्तमान स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से वीडियो कॉन्फ्रेंस से बातचीत में उन्हें नमस्ते कहकर विदा ली।

भारत लौटने की तैयारी कर रहे अकबरुद्दीन ने गुतारेस से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की।

उन्होंने इस दौरान कहा, ‘‘महासचिव, मैं जाने से पहले छोटा सा अनुरोध करना चाहता हूं जो हमारी भारतीय परंपरा है। जब हम किसी से मिलते हैं या विदा लेते हैं तो हम हैलो बोलकर या हाथ मिलाकर अभिवादन नहीं करते बल्कि हम नमस्ते कहते हैं। इसलिए मैं यहां से जाने से पहले आपको नमस्ते कहना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि आप भी इसी तरह नमस्ते कर सकें।’’

मुस्कराते हुए गुतारेस ने भी तीन बार नमस्ते कहा।

अकबरुद्दीन ने नवंबर, 2015 में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर कामकाज संभाला था।

इस समय विदेश मंत्रालय में पदस्थ वरिष्ठ राजनयिक टी एस तिरुमूर्ति को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).