एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गाजियाबाद, नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’, फरीदाबाद में ‘बेहद खराब’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रविवार को औसत वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर रही, जबकि फरीदाबाद में यह ‘बेहद खराब’ और गुरुग्राम में ‘खराब’ दर्ज की गई।

देश की खबरें | गाजियाबाद, नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’, फरीदाबाद में ‘बेहद खराब’

नोएडा, 14 फरवरी गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रविवार को औसत वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर रही, जबकि फरीदाबाद में यह ‘बेहद खराब’ और गुरुग्राम में ‘खराब’ दर्ज की गई।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के पांचों पड़ोसी शहरों में वायु में प्रदूषक तत्वों ‘पीएम 2.5’ (वायु में 2.5 माइक्रोन या इससे कम व्यास वाले कण) और ‘पीएम 10’ की मौजूदगी बनी रही।

शून्य और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 तथा 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 तथा 500 के बीच इसे ‘गंभीर’ माना जाता है।

सूचकांक के मुताबिक, रविवार शाम चार बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक... गाजियाबाद में 416, नोएडा में 416, ग्रेटर नोएडा में 402, फरीदाबाद में 366 और गुरुग्राम में 288 रहा।

शनिवार को यह गाजियाबाद में 401, नोएडा में 386, ग्रेटर नोएडा में 363, फरीदाबाद में 362 और गुरुग्राम में 310 था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक के ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में रहने से लोगों को सांस लेने संबंधी समस्या हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).