देश की खबरें | एम्स से संक्रमित युवती भागी, पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से कोरोना वायरस से संक्रमित 20 वर्षीय एक युवती भाग गई और उसके पति को उसका ठिकाना मालूम होने के बावजूद उसने पुलिस में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि युवती 18 अक्टूबर को एम्स गई थी, जहां उसकी कोविड-19 की जांच की गई और वह संक्रमित पाई गई।

यह भी पढ़े | मिशन बंगाल के लिए कमर कस चुकी बीजेपी को बड़ा झटका, Gorkha Janmukti Morcha ने छोड़ा साथ, TMC को समर्थन देने का किया ऐलान.

उन्होंने बताया कि अस्पताल के कर्मियों ने कोविड केंद्र में भर्ती होने को कहा, लेकिन वह वहां से भाग गई।

पुलिस ने बताया कि इस बीच युवती के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराके आरोप लगाया कि उसकी पत्नी लापता हो गई है।

यह भी पढ़े | COVID-19 की जांच के लिए IIT-खड़गपुर ने विकसित की एक घंटे के अंदर नतीजे देने वाली सस्ती जांच उपकरण.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला की युवती अस्पताल से भाग कर दक्षिण दिल्ली के जमरूदपुर गांव में स्थित अपने किराये के घर में आ गई थी। पकड़े जाने के डर से वह अपने मायके चली गई।

उन्होंने बताया कि उसके रिश्तेदारों ने, हालांकि, बताया कि वह मायके नहीं पहुंची है।

पुलिस ने बताया कि महिला के पति को मालूम था कि वह कोविड-19 से संक्रमित है और एम्स से भागी है। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, “ ग्रेटर कैलाश थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना करना) और 269 (बीमारी को फैलाने के लिए किया गया लापरवाही भरा काम जिससे किसी की जान को खतरा हो सकता है) के तहत मामल दर्ज किया गया है।“

ठाकुर ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है और दंपति का पता लगाने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)