एजेंसी न्यूज

Ahmedabad Blast: अहमदाबाद विस्फोट के तीन दोषियों का दावा वादा-माफ गवाह ने ईर्ष्या, द्वेष के कारण विरोध में गवाही दी

गुजरात के अहमदाबाद में 2008 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में मौत की सजा पाने वाले तीन दोषियों ने दावा किया है कि एक वादा-माफ गवाह (अप्रूवर) ने ईर्ष्या, द्वेष और उनके धार्मिक संप्रदायों पर मतभेद के कारण उनके खिलाफ गवाही दी थी.

Ahmedabad Blast: अहमदाबाद विस्फोट के तीन दोषियों का दावा वादा-माफ गवाह ने ईर्ष्या, द्वेष के कारण विरोध में गवाही दी
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

अहमदाबाद, 20 फरवरी : गुजरात के अहमदाबाद में 2008 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में मौत की सजा पाने वाले तीन दोषियों ने दावा किया है कि एक वादा-माफ गवाह (अप्रूवर) ने ईर्ष्या, द्वेष और उनके धार्मिक संप्रदायों पर मतभेद के कारण उनके खिलाफ गवाही दी थी. मामले का एक आरोपी अयाज सैयद सरकारी गवाह बन गया था और उसका बयान अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध साबित करने में महत्वपूर्ण था.

एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को इस सिलसिले में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के 38 सदस्यों को मौत की सजा सुनाई. इन सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 56 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हो गए थे. अदालत ने मामले में 11 अन्य दोषियों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है. यह भी पढ़ें : Telangana: स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जान दी, सुसाइड नोट बरामद

फांसी की सजा पाने वाले एक अपराधी शहाबुद्दीन शेख ने अदालत में कहा कि वह और अयाज सैयद अपराध शाखा के एक ही प्रकोष्ठ और साबरमती जेल के एक ही बैरक में थे. अदालत के फैसले की प्रति के अनुसार, शेख ने अपने बयान में कहा था कि जेल में ही दोनों एक दूसरे से वाकिफ हुए थे और वहीं पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा के बारे में एक-दूसरे से जानकारी साझा की थी. शेख के ‘‘अंग्रेजी और अरबी के अच्छे ज्ञान के बारे में’’ सैयद को पता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).