देश की खबरें | महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिवसेना ने 'महाविजय संवाद' अभियान की घोषणा की

मुंबई, 26 सितंबर शिवसेना ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करने और राज्य में होने वाले चुनावों से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा किए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताने के लिए एक जनसंपर्क अभियान -'महाविजय संवाद' - की घोषणा की।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कल्याण से शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि यह पहल शुक्रवार से शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि इस पहल का हिस्सा महिला, युवा और सोशल मीडिया शाखाएं होंगी।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सदस्यीय सीट के लिए चुनाव संभवतः नवंबर में होंगे।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी के दो नेता राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और जनसभाएं करेंगे।

जनसंपर्क अभियान के तहत प्रतिदिन छह विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा, जिसमें शाखाओं (पार्टी कार्यालयों) में बातचीत भी शामिल होगी।

श्रीकांत शिंदे ने बताया कि युवा सेना के कार्यकारी अध्यक्ष पुरवेश सरनाईक भिवंडी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से अभियान की शुरुआत करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)