देश की खबरें | कृषि कानून किसानों के हित में हैं: गुर्जर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फरीदाबाद, एक अक्तूबर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि संबंधी तीनों कानून किसानों के हित में हैं और किसानों की आय को दोगुना करने में ये मील का पत्थर साबित होंगे।

गुर्जर ने बृहस्पतिवार को यहां स्थित भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि इन कानूनों का कोई भी किसान विरोध नहीं कर रहा बल्कि जो भी विरोध हो रहा है वह विपक्षी पार्टियों द्वारा प्रायोजित है।

यह भी पढ़े | Ahmed Patel COVID-19 Positive: कांग्रेस नेता अहमद पटेल कोविड-19 से संक्रमित.

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि इन कृषि कानूनों से किसान आत्मनिर्भर, सशक्त और मजबूत होंगे और इन कानूनों के लागू होने से आने वाले वर्षों में किसानों की आय भी दोगुनी होगी।

उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में किसानों के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने लिए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें सोईल हैल्थ कार्ड, फसल बीमा योजना, किसानों के खाते में छह हजार किसान सम्मान राशि हर वर्ष देने सहित कई योजनाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Hathras Case: महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश डीजीपी से हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार पर मांगा जवाब.

उन्होंने कहा कि आज विपक्ष हताश व निराश है और वह किसानों को भडक़ाकर अपना वोट बैंक बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कहा कि किसान अपने दोस्त व दुश्मन को पहचानते हैं और वह कभी भी विपक्ष के बहकावे में नहीं आएंगे।

गुर्जर ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म नहीं होगा और मंडियों की व्यवस्था भी पहले की तरह ही बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि खुले बाजार का एक विकल्प किसानों को दिया गया है और इससे वे जहां उनकी फसल के महंगे दाम मिलेंगे उसे वहीं बेच सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)