देश की खबरें | आगरा : फतेहपुरसीकरी के पूर्व विधायक सूरजपाल का निधन

आगरा (उत्तर प्रदेश), 22 अक्टूबर फतेहपुरसीकरी से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक रह चुके ठाकुर सूरजपाल सिंह का शुक्रवार की शाम निधन हो गया है।

उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि सिंह का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ।

सिंह के चाचा भगवान सिंह ने बताया कि बुधवार को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद सिंह को दिल्ली के अस्पताल में ले जाया गया था जहां आज उनकी मृत्यु हो गयी।

सूरजपाल सिंह ने इसी महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लखनऊ में सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता दिलायी थी।

गौरतलब है कि बसपा से नाता तोड़ने के बाद जिस समय अघोषित रूप से उन्होंने कांग्रेस का यहां साथ दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)