विदेश की खबरें | नीदरलैंड के बाद डेनमार्क ने भी यूक्रेन को एफ16 लड़ाकू विमान देने की पेशकश की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने यह घोषणा नीदरलैंड द्वारा की गई इसी तरह की घोषणा के बाद की।

डेनमार्क और नीदरलैंड द्वारा यह पेशकश ऐसे समय की गई है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की दोनों देशों की यात्रा पर हैं।

डेनमार्क से पहले नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने जेलेंस्की से बातचीत में लड़ाकू विमान देने की पेशकश की थी। रूट ने आइंडहोवेन के हवाई अड्डे पर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान कहा था कि कुछ शर्तें पूरी होने के बाद विमानों की आपूर्ति की जाएगी।

यह घोषणा रूट और जेलेंस्की द्वारा हवाई अड्डे पर एक हैंगर में खड़े दो एफ-16 लड़ाकू विमानों का निरीक्षण करने के बाद की गई। यूक्रेन लंबे समय से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान की मांग कर रहा है ताकि उसे युद्ध में बढ़त मिल सके।

जेलेंस्की ने ‘ऐतिहासिक’ घोषणा का स्वागत किया और नीदरलैंड के विमान की पेशकश करने वाला पहला देश बनाने के लिए रूट की प्रशंसा की।

मेटे की घोषणा से पहले डेनमार्क के रक्षा मंत्री जैकब एलेमैन-जेन्सेन ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन के लिए डेनमार्क का समर्थन अटूट है और एफ-16 विमान की आपूर्ति की दिशा में वह आगे बढ़ रहा है।

नीदरलैंड से यूक्रेन को ये लड़ाकू विमान कब मिलेंगे इस पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन रूट ने कहा कि जल्द ऐसा होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि लड़ाकू विमान यथाशीघ्र संचालन और उड़ान भरने योग्य हों। अगले महीने तो नहीं लेकिन इसके बाद आपूर्ति की संभावना है।’’

जेलेंस्की ने कहा कि इस घोषणा से उनकी सेनाओं को मजबूत संदेश मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘एफ-16 निश्चित रूप से सैनिकों और नागरिकों को नयी ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रेरणा देगा। मुझे यकीन है कि यह यूक्रेन और पूरे यूरोप के लिए नए नतीजे लाएगा।’’

नीदरलैंड और डेनमार्क ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका ने उन्हें यूक्रेन को अमेरिकी निर्मित एफ-16 युद्धक विमान देने के लिए अधिकृत किया है। यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान देने के लिए अमेरिका की मंजूरी को कीव के लिए एक बड़े प्रोत्साहन के रूप में देखा गया है।

युद्ध में यूक्रेन पुराने विमानों पर निर्भर रहा है, जैसे कि रूसी निर्मित मिग-29 और सुखोई लड़ाकू विमान। एफ-16 में नयी तकनीक और सटीक मारक क्षमताएं हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वे अधिक उपयोगी भी हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)